फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Transport Corporation sent 42 buses to Delhi, hope from local passengers too

परिवहन निगम ने दिल्ली भेजीं 42 बसें, लोकल के यात्रियों से भी उम्मीद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Transport Corporation sent 42 buses to Delhi, hope from local passengers too
मुराबाद। भैयादूज के मौके को भुनाने की परिवहन निगम ने पूरी तैयारी कर ली है। दिल्ली से आने वाले यात्रियों को दिक्कत न हो इसलिए परिवहन निगम ने 42 बसें दिल्ली भेजी हैं। इसके अलावा बरेली, मेरठ, गाजियाबाद के साथ लोकल रूटों पर भी 640 बसें चलाईं जा रही हैं। साथ ही इस बार गोरखपुर, लखनऊ के लिए भी अतिरिक्त बसें चलाईं जा रही हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष भैयादूज से एक दिन पहले मुरादाबाद परिक्षेत्र की बसों में एक लाख दो हजार यात्रियों ने सफर किया था। वहीं, विभागीय अधिकारियों को इस बार यात्रियों की संख्या इससे भी अधिक रहने की उम्मीद है। हालांकि शुक्रवार दोपहर तक काफी कम यात्री दिखाई दिए, लेकिन शाम से बसों में भीड़ शुरू हो गई। उधर, निगम ने पहले ही चालक-परिचालकों की छुट्टियों पर रोक लगा रखी है।
विज्ञापन

साथ ही 10 नवंबर तक लगातार ड्यूटी करने वालों के लिए प्रोत्साहन राशि की घोषणा भी की है। ऐसे में निगम के पास स्टाफ है। वहीं दूसरी ओर कार्यशालाओं में मरम्मत का काम लगातार जारी है। दीपावली से ठीक पहले टायर उपलब्ध होने से बसों की स्थिति काफी हद तक सुधरी है। निगम का दावा है कि यात्रियों को सफर में बसों के कारण किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। वहीं यात्रियों के आंकड़े की बात करें तो छोटी दीपावली पर एक लाख और दीपावली के दिन निगम की बसों में एक लाख पांच हजार से अधिक यात्रियों ने सफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद परिक्षेत्र के आरएम दीपक चौधरी का कहना है कि इस बार गोरखपुर और लखनऊ के लिए काफी संख्या में यात्री मिल रहे हैं। दीपावली के दिन गोरखपुर के लिए अतिरिक्त बसें चलाकर ढाई लाख रुपये की आय प्राप्त हुई है।
किस रूट पर कितनी बसें चलेंगी
दिल्ली के लिए - 163 बसें
देहरादून के लिए - 90 बसें
मेरठ के लिए - 31 बसें
गाजियाबाद के लिए - 25 बसें
लखनऊ के लिए - 15 बसें
बरेली के लिए - 30 बसें
अमरोहा के लिए - 35 बसें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed