{"_id":"60f494fd8ebc3e6d3f5b7f66","slug":"transport-association-increased-freight-fare-by-30-city-news-mbd3961967114","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने भाड़े में की तीस फीसद बढ़ोत्तरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने भाड़े में की तीस फीसद बढ़ोत्तरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते ट्रांसपोर्ट कंपनियों ने अपने माल भाड़े में 30 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर दी है। देश के प्रमुख राज्यों में जाने वाले एक्सपोर्ट माल के भाड़े भी बढ़ा दिए गए हैं। बढ़ी हुई दरें रविवार से ही लागू कर दी गई हैं। ट्रांसपोर्टर के माल भाड़ा बढ़ाने का असर वस्तुओं की कीमतों पर पड़ सकता है, ऐसे में बाजार में इनकी कीमतें बढ़ने की आशंका भी बन गई है।
ट्रांसपोर्ट नगर स्थित यूनियन के कार्यालय पर रविवार शाम हुई बैठक में ये निर्णय लिए गए हैं। बैठक में उपस्थित ट्रांसपोर्टर्स का कहना था कि कोरोना के कारण दो साल से काम आधा भी नहीं रह गया, जबकि खर्चे पूरे हैं। बैंक से लोन लेकर ट्रक खरीदते हैं। बैंक की लोन की किस्त, गाड़ी का बीमा, परमिट, रोड टैक्स, फिटनेस आदि के महीने के खर्च बंधे हुए हैं, लेकिन काम की कमी से ये खर्चे भी नहीं निकल पा रहे हैं। बैंक लोन और बीमा किस्त चुकानी भारी पड़ रही है।
वहीं, डीजल के रेट लगातार बढ़ रहे हैं। डीजल 90 रुपये लीटर से ऊपर पहुंच गया है जबकि माल भाड़े के रेट पुराने हैं। इसलिए इन दरों पर अब काम करना घाटे का सौदा हो गया है। सभी ट्रांसपोर्टर ने माल भाड़ों में 30 से 40 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की जरूरत बताई। काफी सोच विचार के बाद एसोसिएशन ने माल भाडे़ में 30 प्रतिशत बढ़ोत्तरी का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
यूनियन के अध्यक्ष शरद चतुर्वेदी ने बताया कि एक्सपोर्ट माल के अलावा सभी तरह के माल भाड़ों में औसतन 30 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। यह बढ़ोत्तरी तुरंत लागू हो गई है और आज से ही बढ़ी हुई दरों पर माल बुक होगा। अध्यक्ष शरद चतुर्वेदी, महामंत्री बाबू खान, राहुल कालरा, विमल चौधरी, विभोर विश्नोई, मौ. इमरान शोभित सक्सेना, नासिर हुसैन, कासिम, मौ.सलीम आदि थे।
लूज माल भाड़ा भी बढ़ाया
ट्रांसपोर्टर ने एक्सपोर्ट माल के अलावा लूज माल भाड़े की दर भी बढ़ा दी है। अध्यक्ष के अनुसार लूज माल भाड़े के लिए पहले छह से साढ़े छह रुपये प्रति किलो औसतन माल भाड़ा लिया जाता था। अब वह 8 से साढ़े 8 रुपये प्रति किलो औसत कर दिया गया है। अब इसी दर से माल बुक किया जाएगा।
अब माल लोड होते ही देना होगा भाड़ा
एसोसिएशन की बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि अब से माल भरते वक्त ही पार्टी को तुरंत भाड़ा देना होगा। अभी तक पार्टी एक महीने के अंदर ट्रांसपोर्ट कंपनी को भुगतान करती थी, लेकिन काम की मंदी और बढ़ती महंगाई की वजह से अब इतने दिन की छूट देना संभव नहीं होगा। इसलिए अब ट्रांसपोर्ट के वक्त ही नकद भाड़ा लिया जाएगा।
उल्लंघन किया तो लगेगा 50 हजार जुर्माना
बैठक में यह भी मसला उठा कि कुछ ट्रांसपोर्टर लिए गए निर्णय का पालन नहीं करते। पार्टी से संबंध न बिगड़े, इसलिए वह पुरानी दर पर ही माल उठा लेते हैं, लेकिन ऐसा करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। एसोसिएशन अध्यक्ष ने बताया कि अब ऐसा करने वाली ट्रंासपोर्ट कंपनी पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगेगा। इसके लिए सभी ट्रांसपोर्टर्स से 50-50 हजार के एडवांस चैक लिए जाएंगे, ताकि उनमें डर बना रहे।
जिले के आंकड़े
कुल ट्रांसपोर्ट कंपनियां- 76 ट्रांसपोर्ट
कंपनियों से जुुड़े कुल वाहन- 300
परिवहन विभाग को वार्षिक टैक्स करीब 7 करोड़
------
76 ट्रांसपोर्ट दे रहे 7 करोड़ का टैक्स
जिले में एक्सपोर्ट का बड़ा काम है। अधिकांशत: इसी के भरोसे यहां के एक्सपोर्टर हैं। यहां से मुम्बई, मुद्रा पोर्ट, दिल्ली, दादरी, फरीदाबाद, पलवल आदि जगहों पर वाहन माल लेकर जाते हैं। इनमें से कई के पास नेशनल परमिट हैं। एसोसिएशन का दावा है कि रोड टैक्स, गुड्स टैक्स, परमिट, फिटनेस, नेशनल परमिट आदि से करीब सात करोड़ का राजस्व हर साल परिवहन विभाग को जाता है।
--
इतनस बढ़ा 46 फिट लंबे ट्रक का मुख्य शहरों का भाड़ा
शहर पहले रेट नए रेट
मुरादाबाद से मुम्बई 50,000 रुपये 65,800 रुपये
मुरादाबाद से दिल्ली 18000 रुपये 20000 रुपये
मुरादाबाद से दादरी 16000 रुपये 18500 रुपये