{"_id":"672d3381148b1178b10dfe79","slug":"trains-should-not-be-late-bypass-line-will-be-built-for-goods-trains-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-517413-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: समझौते से धुल गए वर्दी पर लगे खून के दाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: समझौते से धुल गए वर्दी पर लगे खून के दाग
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। तरफ दलपत गांव निवासी लोकेश की मौत के मामले में समझौते से वर्दी पर लगे खून के दाग धुल गए। इस चर्चित मामले में मृतक के परिवार और पुलिसकर्मियों के बीच समझौता हो गया। अब दोनों पक्षों ने कार्रवाई न करने के लिए शपथपत्र सौंप दिए हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मौके से मिले लोकेश सैनी के मोबाइल को भी उनके पिता को वापस कर दिया।
27 सितंबर को गांव तरफ दलपत निवासी लोकेश सैनी उर्फ मोनू का पुलिस ने अवैध खनन के शक में उसका पीछा किया था। इसके बाद लोकेश सैनी का शव जंगल में उसके ट्रैक्टर-ट्राॅली के पास मिला था। लोकेश के परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर उसकी पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाया था जबकि पुलिस का कहना था कि लोकेश की मौत ट्रैक्टर से गिरने से हुई दुर्घटना में हुई है।
इसको लेकर घटना स्थल पर काफी विवाद हुआ था। कांस्टेबल अनीस की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी थी। पुलिस ने अनीस को बचाने के लिए ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ा कर ले जाने का प्रयास किया तो गांव के मुख्य सड़क तिराहे पर ग्रामीणों और पुलिस के बीच जमकर संघर्ष हुआ। इसमें ग्रामीण और पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। बाद में पुलिस ने मृतक लोकेश के पिता धर्मपाल की तहरीर पर चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
इस मामले में एसएसपी ने चार पुलिसकर्मियों, तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक सुदेशपाल सिंह सहित सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था, लेकिन ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में कांस्टेबल अनीस के भाई मुस्तफा ने कोर्ट में ग्रामीणों के खिलाफ अपनी भाई की पिटाई करने के आरोप में बाद दायर किया था। इसकी रिपोर्ट कोतवाली पुलिस से तलब की गई थी, लेकिन इस बीच दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास शुरू हो गए हो गए। अब दोनों पक्षों में समझौता हो गया हो गया है।
अनीस के भाई ने कोर्ट में दायर की अपना प्रार्थनापत्र भी वापस ले लिया है। हालांकि, इस मामले की विवेचना कर रहे कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा का कहना है कि वह अभी विवेचना कर रहे हैं और उन्होंने अभी एफआर नहीं लगाई है। मृतक लोकेश के पिता धर्मपाल सिंह और गांव के पूर्व प्रधान मनोहर सिंह सैनी ने दोनों पक्षों में समझौता होने की पुष्टि की है। धर्मपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके से जो लोकेश का मोबाइल बरामद किया था, उसे बृहस्पतिवार को पुलिस ने वापस कर दिया है।