फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   trains pack due to festivals

दीपावली को लेकर ट्रेनें फुल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
trains pack due to festivals
मुरादाबाद। वैसे तो दीपावली और छठ पूजा को एक महीना है, लेकिन बिहार और पूर्वांचल जाने वाली ट्रेनें अभी से फुल हो गई हैं। त्योहारों पर घर लौटने वाले लोगों ने त्योहारों पर घर लौटने के लिए अभी से अपनी टिकट पक्की करा ली। जिस कारण आरक्षण टिकट कराने जाने वाले लोग मायूस ही वापस लौट रहे हैं। 23 अक्तूबर से लेकर चार नवंबर तक अधिकांश ट्रेनों में नो रूम की स्थिति हो गई हैं।
विज्ञापन

इस बार दीपावली का त्योहार 27 अक्तूबर को है और दो नवंबर को छठ पूजा है। दूर दराज काम धंधा और नौकरी करने वाले लोग अपनों के बीच त्योहार मनाने अपने घर लौटते हैं। जिस कारण लोग पहले से ही घर लौटने के लिए टिकट बुक करा लेते हैं। 23 अक्तूबर से लेकर 04 नवंबर तक बिहार और पूर्वांचल जाने वाली ट्रेनें फुल हो चुकी हैं। अवध असम, नई दिल्ली न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, अमृतसर सहरसा गरीब रथ, लखनऊ मेल समेत कई ट्रेनों में सीटें दीपावली, छठ पूजा को लेकर ट्रेनें फेल हो चुकी हैं।
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेनों का सहारा
मुरादाबाद। हर साल दीपावली और छठ पूजा के त्योहार पर ट्रेनों में नो रूम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में रेलवे यात्रियों की सहूलियत के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन करता है। इस बार भी रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। हरिद्वार मालदा स्पेशल ट्रेनें सोलह चक्कर लगाएगी। इसके अलावा दिल्ली और सहरसा, आनंद विहार छपरा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज निगम भी की तैयारियां
मुरादाबाद। ट्रेनें फुल होने के बाद यात्री रोडवेज बसों की ओर ही रुख करते हैं। जिस लेकर निगम ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। रोडवेज निगम अधिकारियों का कहना है कि दीपावली पर एक सप्ताह पहले से ही दिल्ली मुरादाबाद के बीच यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में दिल्ली और मुरादाबाद के बीच अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed