फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   trains getting late in moradabad

राप्ती गंगा एक्सप्रेस समेत 24 ट्रेनें लेट

Mon, 18 Jun 2018 02:10 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Jun 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
trains getting late in moradabad
देरी से चलीं ट्रेनें - फोटो : demo pic

विज्ञापन
हरिद्वार एवं देहरादून के बीच ट्रैक पर पानी भरने, बरेली के बीच पशु कटने और माल गाड़ी का इंजन फेल होेने से कई ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। ट्रैक में रुकावट आने के अलावा राप्ती गंगा एक्सप्रेस समेत 24 ट्रेनें रविवार को निर्धारित समय से कई घंटे देरी से मुरादाबाद पहुंची।
रेलवे के मुताबिक हरिद्वार और देहरादून के बीच गेट नंबर 36 में रविवार सुबह पानी भर गया।

इससे सद्भावना एक्सप्रेस और देहरादून से सहारनपुर पैसेंजर 20-20 मिनट लेट हुई हैं। राहियाबाद स्टेशन के पास मालगाड़ी का इंजन फेल होने से भी नौचंदी एक्सप्रेस और अवध असम एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनें 15-15 मिनट देरी से पहुंची। हरिद्वार में लिंक एक्सप्रेस को सिग्नल नहीं मिलने से 115 मिनट लेट हुई। बरेली और कैंट के बीच ट्रैक में एक पशु कटने से 12204 ट्रेन 30 मिनट लेट हुई।
विज्ञापन


इनके अलावा मुरादाबाद से गुजरने वाली 24 ट्रेनें लेट हुई हैं। इनमें राप्ती गंगा एक्सप्रेस 18 घंटे और हावड़ा एक्सप्रेस 17 घंटे देरी से मुरादाबाद पहुंची है। मुरादाबाद से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर भी सिग्नल नहीं मिलने से मुरादाबाद आउटर पर आधे घंटे खड़ी रही। ट्रेनों की लेट लतीफ होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed