फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   trains delay

रेलवे क्रासिंग पर लगा जाम, फंसा ट्रेनों का संचालन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
trains delay
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में रेलवे क्रासिंग पर जाम लगने से रेल संचालन बाधित हो गया। गेटमैन ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल में दी। इसके बाद ट्रेनों का संचालन बंद करवा दिया। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची रेलवे क्रासिंग से वाहनों को हटवाने के बाद फाटक बंद किया गया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। मंडल के हकीमपुर यार्ड और लोधीपुर के बीच स्थित गेट संख्या 07 सी पर शनिवार सुबह दस बजकर दस मिनट पर जाम लग गया। जिसकी वजह से फाटक बंद नहीं हो पाया। गेट मैन ने सूचना मिलने पर ट्रेनों का संचालन रुकवा दिया। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर रेलवे क्रासिंग से वाहनों को हटवाने के बाद फाटक बंद किया गया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इस दौरान रक्सौल और आनंद विहार सद्भावना एक्सप्रेस, दिल्ली पैसेंजर व एक मालगाड़ी रुकी रहीं। इसके अलावा पथरी और इक्कड़ के बीच स्थित गेट संख्या 10 सी में खराब आ गई। जिसकी वजह से फाटक बंद नहीं हो पाया। गेटमैन ने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी और ट्रेनों का संचालन रुकवा दिया। गोरखपुर देहरादून एक्सप्रेस, अहमदाबाद हरिद्वार एक्सप्रेस बीच में रोक दी गईं। इसके अलावा एथल और लक्सर के बीच स्थित गेट संचया सात सी पर एसएंडटी शाखा और ठेकेदार ने बिना परमिशन के कार्य शुरू करा दिया। जिसकी वजह से ट्रेनें जहां तहां रुक गईं। गेट मैन ने स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी। इसके बाद ट्रेनों का संचालन रुकवा दिया गया। जिसकी वजह से काठगोदाम देहरादून नैनी दून जन शताब्दी बीच में रोक दी गई थी। जिसे बाद में रवाना किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed