{"_id":"5a512a944f1c1b5c248b6bd5","slug":"train-stopese-on-gajrola","type":"story","status":"publish","title_hn":"आला हजरत का गजरौला में हो सकता है ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आला हजरत का गजरौला में हो सकता है ठहराव
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब कुछ ठीक रहा तो गजरौला के बाशिंदों को आला हजरत ट्रेन के ठहराव का तोहफा रेलवे दे सकता है। इसके अलावा रेलवे गजरौला में कर्मचारियों के जर्जर आवास को सही कराएगा। साथ ही रेलवे की जमीन को भूमाफिया से बचाने के लिए तारबंदी कराई जाएगी।
शनिवार को रेलवे डीआरएम एके सिंघल ने अमरोहा और गजरौला का दौरा किया। इस दौरान अमरोहा में रेलवे कर्मचारियों ने पेयजल की आपूर्ति की समस्या बताई। इस पर डीआरएम ने पेयजल मुहैया कराने के आदेश अधीनस्थों को दिए। साथ ही अधीनस्थों को कहा कि रेलवे की जमीन पर भूमाफिया कब्जा न कर सकें। इसलिए तारबंदी करें।
वहीं, उन्होंने अमरोहा स्टेशन पर शौचालयों की व्यवस्था सुधारने और शौचालय बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद डीआरएम गजरौला गए। उन्होंने रेलवे की कालोनी का निरीक्षण किया। रेल कर्मचारियों के जर्जर आवासों को देखकर डीआरएम ने कहा कि आवासों की स्थिति जनवरी के अंत तक सुधार दी जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, यात्रियों ने आवागमन में परेशानियों की दुहाई देकर आला हजरत के ठहराव की मांग की। इस पर डीआरएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस संबंध में अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।