फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   train driver and police constable died from heart attack

ड्राइवर को ट्रेन में सिपाही को नहाते वक्त पड़ा हार्टअटैक

Fri, 22 Apr 2016 11:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 22 Apr 2016 11:18 AM IST
विज्ञापन
train driver and police constable died from heart attack
स‌िपाही श‌िव कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रामनगर दिल्ली एक्सप्रेस (25014) के ड्राइवर ओमप्रकाश की गुरुवार ट्रेन चलाते समय तबियत बिगड़ गई। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल लाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है हार्टअटैक के कारण ड्राइवर की मौत हुई। ओमप्रकाश काशीपुर के रहने वाले थे।  वहीं पुल‌िस लाइन में गुरुवार की सुबह नहाते वक्त स‌िपाही को द‌िल का दौरा पड़ा। कुछ ही देर में उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन



बुधवार को रामनगर दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन लोको पायलट ओमप्रकाश (आर) की भोट स्टेशन पर अचानक से तबियत बिगड़ना शुरू हो गई। सहायक लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। कंट्रोल रूम से निर्देश मिलने तक गाड़ी भोट स्टेशन पर ही खड़ी रही। मैसेज मिलने के बाद गाड़ी को लेकर सहायक लोको पायलट कटघर स्टेशन तक लेकर आया। तब तक ओमप्रकाश बेहोश हो चुके थे। कटघर स्टेशन पर पीछे से आ रही रानीखेत एक्सप्रेस को रोककर उससे ड्राइवर को मुरादाबाद स्टेशन लाया गया। मुरादाबाद रेलवे अस्पताल की एंबुलेंस से र्साइं अस्पताल लाया गया। जहां तड़के तीन बजे के लगभग ओमप्रकाश की मौत हो गई। 
विज्ञापन


उधर पुलिस लाइन की बैरक में गुरुवार सुबह सिपाही शिव कुमार सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह मुगलपुरा थाने में तैनात थे। शिवकुमार ने बुधवार को नाइट ड्यूटी की थी। गुरुवार सुबह बैरक के बाथरूम में नहाने के बाद शिव कुमार बाहर आए तो अचानक जमीन पर गिर गए। घटना से साथी पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। शिव कुमार को जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन डाक्टरों ने देखते ही सिपाही को मृत घोषित कर दिया। सिपाही शिव कुमार सिंह (50) मूलरूप से अलीगढ़ जनपद के इगलास थानाक्षेत्र के खुर्द बड़ा के रहने वाले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed