फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   train comes round chandoshi

118 साल पुराने पुल के बदले गए गार्डर, चंदौसी होकर मुरादाबाद आईं ट्रेन

Mon, 18 Dec 2017 01:28 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Dec 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
train comes round chandoshi
Passenger Train - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद- लखनऊ रेल मार्ग पर धनेटा रेलवे स्टेशन के पास स्थित 118 साल पुराने जर्जर पुल पर रविवार को सात घंटे 60 कर्मचारी ने गार्डर बदलने का कार्य किया। जिस कारण रेल प्रशासन ने बरेली और मुरादाबाद के बीच सात घंटे ट्रेनों का संचालन बंद रखा। लखनऊ से आने वाली तीन ट्रेनें चंदौसी होकर मुरादाबाद पहुंचीं। जबकि माल गाड़ी को रोक दिया गया था।
विज्ञापन


मुरादाबाद से बरेली जाने वाली ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।मंडल रेल प्रबंधक अजय कुमार सिंघल ने बताया कि बरेली और रामपुर के बीच स्थित धनेटा के पास 118 साल पुल है। इस पुल के गार्डर जर्जर हो गए थे। रविवार को चार गार्डर बदल दिए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक गार्डर बदलने का कार्य किया गया। जिस कारण बरेली और मुरादाबाद के बीच रेल संचालन बंद कर दिया गया था। जबकि माल गाड़ियों को बीच में ही रोक दिया गया था। उन्होंने बताया कि सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चले गार्डर बदलने के कार्य में 60 कर्मचारी लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआरएम  एके सिंह ने मौके पर जाकर अपनी मौजूदगी में कार्य कराया। उन्होंने बताया कि लखनऊ से मुरादाबाद की ओर आने वाली तीन ट्रेनों को बरेली से पहले ही रसोइया रेलवे स्टेशन से चंदौसी होकर मुरादाबाद भेजा जाएगा। डीआरएम ने बताया कि मुरादाबाद से बरेली और लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनें अपने निर्धारित रूट से चलती रहेेंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed