{"_id":"678ab8884f8e5274b10c85ed","slug":"traffic-will-be-closed-from-ramganga-bridge-after-10-days-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-565719-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रामगंगा पुल से 10 दिन बाद बंद हो जाएगा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रामगंगा पुल से 10 दिन बाद बंद हो जाएगा आवागमन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
रामगंगा पुल की मरम्मत करने के लिए 10 दिन बाद रूट डायवर्ट किया जाएगा। शहर से रामपुर-बरेली जाने और वहां से आने वाले वाहन पंडित नगला बाईपास होकर गुजरेंगे। पुल की मरम्मत में करीब एक माह का समय लग सकता है। इस दाैरान लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
सीएम योगी के 50 साल पुराने पुलों की जांच के आदेश के बाद पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने 64 साल पुराने रामगंगा पुल की जांच की थी। जांच में पुल की दो बेयरिंग खिसकी हुई मिली थीं। पुल की मरम्मत के लिए शासन से धन की मांग की गई थी। कुछ दिन पहले शासन ने पुल की मरम्मत के लिए 94 लाख रुपये जारी किए थे। धन मिलने के बाद पुल की मरम्मत के लिए टेंडर निकाला गया था।
पुल की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता कुलदीप संत ने डीएम अनुज सिंह से रूट डायवर्ट कराने का अनुरोध किया था। डीएम ने एसपी ट्रैफिक को बुलाकर जानकारी ली तो उन्होंने रामपुर रोड के विकल्प में ट्रैफिक डायवर्ट करने के लिए पंडित नगला बाईपास रोड का चयन किया। पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं ने कहा कि पंडित नगरला बाइपास को सर्विस रोड बनाने में नौ दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि 10 दिन बाद पीडब्ल्यूडी की कार्यदायी संस्था ट्रैफिक डायवर्जन होने पर पुल की मरम्मत का काम शुरू करेगी। मुरादाबाद-चंदौसी रेल मार्ग स्थित पंडित नगला रेलवे क्राॅसिंग वन पर आरओबी का निर्माण कार्य जारी है। मुरादाबाद से चंदौसी और संभल जाने के लिए वाहन पंडित नगला रेल क्राॅसिंग से गुजरते हैं। रोड पर बड़ी संख्या में आवाजाही से क्राॅसिंग पर जाम लगता है। इस रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर जिला प्रशासन व यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन की योजना बनाई थी। हालांकि, अब रामगंगा पुल की मरम्मत के चलते सभी वाहनों का आवागमन इसी मार्ग से होगा।