{"_id":"603ab8df8ebc3ee971693897","slug":"traffic-police-head-constable-suicide-in-moradabad-city-news-mbd3812100125","type":"story","status":"publish","title_hn":"मझोला में यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मझोला में यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
विज्ञापन
मुरादाबाद में खुद को गोली मारने वाले यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल सुनील कुमार का फाइल फोटो।
- फोटो : CITY
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में शनिवार सुबह यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल ने कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह रामपुर यातायात पुलिस में तैनात थे। पुलिस कर्मी द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम से उनके परिवार में चीखपुकार मच गई। सूचना मिलने पर एसएसपी मौके पर पहुंचे और उन्होंने निरीक्षण किया। परिवार के लोगों ने पुलिस अफसरों को बताया कि हेड कांस्टेबल मानसिक रोग से जूझ रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
मूलरूप से अमरोहा के रजबपुर थानाक्षेत्र के जमापुर के रहने वाले सुनील कुमार (45) यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। इन दिनों उनकी तैनाती रामपुर यातायात पुलिस में चल रही थी। उन्होंने मझोला थाना क्षेत्र में सिद्धार्थ नगर गली नंबर 8 में अपना दो मंजिला मकान बनवा लिया था। यहां पत्नी शकुंतला और दो बेटे रहते हैं। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे सुनील ने अपनी पत्नी शकुंतला को बिस्किट खरीदने के लिए परचून की दुकान पर भेज दिया था, जबकि दोनों बेटे दूसरे कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान सामने वाले कमरे से गोली चलने की आवाज आई थी। उस वक्त पत्नी भी दुकान से लौटकर मेनगेट तक पहुंच चुकी थीं। पत्नी ने देखा तो सामने वाले कमरे में सुनील का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा था। जबकि पास में ही तमंचा भी पड़ा हुआ था। शकुंतला की चीख पुकार सुनकर दोनों बेटे भी जाग गए और वह कमरे में आ गए। कुछ ही देर में आस पड़ोस के लोग भी सुनील कुमार के घर में जुट गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मझोला पुलिस मौके पर पहुंच गई और फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी सिटी अमित कुमार आनंद और एसपी यातायात अशोक कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच गए। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने परिवार वालों से घटना की जानकारी ली। तब उन्होंने बताया कि हेड कांस्टेबल लंबे समय से अवसाद में चल रहे थे। मानसिक रोग चिकित्सक के यहां से उनका इलाज चल रहा था। मझोला थाना प्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। तमंचा कब्जे में ले लिया गया है।
मझोला थाना क्षेत्र के सिद्धार्थनगर में शनिवार सुबह यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की गई तो प्रथम दृष्टा आत्महत्या का मामला लग रहा है। परिवार के लोगों ने भी बताया है कि हेड कांस्टेबल मानसिक तनाव में थे। उनका इलाज चल रहा था। पुलिस के अलावा फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
- प्रभाकर चौधरी, एसएसपी मुरादाबाद