फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   traffic jaam problem in moradabad

लोकोशेड को जाम मुक्त कराने के लिए की बेरिकेडिंग

Thu, 09 Feb 2017 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 09 Feb 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
traffic jaam problem in moradabad
जाम की स्थिति - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली रोड से शहर की ओर एंट्री करने वाले एक मात्र पुल लोकोशेड पर लगने वाले जाम की समस्या को दूर करने के लिए अफसरों को अब अपनी जिम्मेदारी का एहसास हो गया है। ‘अमर उजाला’ ने सिस्टम के नकारेपन को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो अफसरों ने अधीनस्थों को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन


पुल पर लगने वाले जाम को दूर करने के आदेश दिए। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने लोकोशेड पुल पर बेरिकेडिंग लगाकर काफी हद तक जाम की समस्या दूर कर दी है। यातायात भी दौड़ने लगा है। 
विज्ञापन

शहर के सबसे ज्यादा व्यस्तम रहने वाले लोकोशेड पुल पर चौबीस घंटे में चंद घंटे ही ऐसे गुजरते होंगे, जब इस पुल पर जाम न लगता हो। दो थानों के बॉर्डर पर स्थित इस पुल पर लगने वाले जाम को दूर करने के लिए प्लान तो कई बार बनाए गए। लेकिन कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस के सिपाही और होमगार्डों को यहां तैनात किया गया तो वो भी यातायात चालू कराने की बजाए वाहन चेकिंग में जुट गए। शहर के लिए नासूर बना लोकोशेड पुल के जाम के मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया। सिस्टम के नकारेपन को भी सबके सामने रखा।


इसके बाद अफसरों की नींद टूटी। अफसरों ने अधीनस्थों को फटकार लगाई। इसके बाद जाम की समस्या दूर करने का प्रयास किया गया। लोकोशेड पुल पर बेरिकेडिंग लगाकर दो हिस्सों में बांट दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed