फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Traders protested by closing the market regarding CM Grid Road Scheme

Moradabad News: सीएम ग्रिड सड़क योजना को लेकर बाजार बंंद कर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
Traders protested by closing the market regarding CM Grid Road Scheme
मुरादाबाद। लाइनपार के व्यापारियों ने बाजार बंद कर मंडी गेट पर सोमवार को प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना था कि उनको विकास चाहिए। इस मामले में व्यापारियों ने मंडलायुक्त से मुलाकात कर 30 मीटर सड़क पर विकास कराने की मांग रखी, लेकिन मंडलायुक्त ने कहा कि लाइनपार सीएम ग्रिड योजना निरस्त हो गई है। अब विकास अन्य योजनाओं के माध्यम से हो सकता है।
विज्ञापन

लाइनपार के व्यापारियों ने सीएम ग्रिड सड़क योजना के मामले में सोमवार की दोपहर बाजार बंद कर मंडी गेट पर प्रदर्शन किया। नारा लगाया कि हमें विकास चाहिए, विनाश नहीं। व्यापारियों ने मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह से मुलाकात कर एक ज्ञापन दिया। बताया कि व्यापारी इस योजना के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन यह योजना 30 मीटर मेंं लागू होनी चाहिए। ज्यादा होने पर 500 व्यापारियों के रोजगार पर असर पड़ेगा। व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह योजना लागू होनी चाहिए। इस मामले में मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि वह लाइनपार का विकास चाहते थे, लेकिन यह योजना जनप्रतिनिधियों के विरोध के चलते निरस्त हो गई है। अब यह योजना लाइनपार में स्थापित नहीं कराई जा सकती है। लाइनपार का विकास अन्य योजनाओं के माध्यम से हो सकता है। मुलाकात करने वालों में लाइनपार व्यापार मंडल के अध्यक्ष रविशंकर, हरिओम, संजीव कुमार, यशपाल सैनी, रामपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed