फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   track break

मंडल में फिर दो जगह चटकी पटरियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
track break
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में मंगलवार को दो अलग-अलग जगह रेल पटरियां चटक गईं। सूचना मिलने पर रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत रेल संचालन बंद करा दिया गया। जिसकी वजह से आठ ट्रेनें और तीन मालगाड़ियां बीच में ही रोक दी गईं। ट्रैक दुरुस्त करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

मंडल के इकबालपुर यार्ड और रुड़की के बीच मंगलवार सुबह रेल पटरी चटक गईं। इकबालपुर के पीडब्ल्यूआई ने दोपहर बारह बजकर बीस मिनट पर इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में देकर ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया। इसके बाद इंजीनियरिंग शाखा की टीम ने डाउन लाइन पर मरम्मत कार्य शुरू किया। मंगलवार दोपहर एक बजकर पचास मिनट पर ट्रैक की मरम्मत करने के बाद ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दी गई। इस दौरान अमृतसर-हरिद्वार जन शताब्दी ट्रेन एक घंटे पांच मिनट, देहरादून एक्सप्रेस एक घंटे, श्री गंगा नगर हरिद्वार एक्सप्रेस आधे घंटे, जन सेवा एक्सप्रेस 40 मिनट, बीकानेर हरिद्वार एक्सप्रेस आधे बीच में खड़ी रही। जिन्हें ट्रैक ठीक होने के बाद रवाना किया गया। इसके अलावा मंगलवार सुबह पौने आठ बजे आंझी शाहबाद के स्टेशन मास्टर को गेट संख्या 297 सी के गेटमैन ने सूचना दी कि आंझी शाहबाद और टोडरपुर के बीच डाउन लाइन पर पटरी चटकी हुई है। इसके बाद ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया गया। सूचना मिलने पर इंजीनियरिंग शाखा की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की गई नौ बजकर पांच मिनट पर ठीक ठीक करने के बाद मालगाड़ी को धीमी गति से गुजरा गया। इस दौरान गंगा सतलुज एक्सप्रेस एक घंटे, अमृतसर हावड़ा मेल एक घंटे दस मिनट, शाहजहांपुर बालामऊ पैसेंजर ट्रेन दो घंटे और तीन मालगाड़ियां एक घंटे से सवा घंटे तक जहां तहां रुकी रहीं। ट्रैक ठीक होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed