फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   tomorrow Mayor elections in moradabad

साढ़े पांच लाख मतदाता कल करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Tue, 02 Aug 2016 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 02 Aug 2016 12:02 PM IST
विज्ञापन
tomorrow Mayor elections in moradabad
मेयर उप चुनाव - फोटो : demo
 महापौर उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार सोमवार शाम को थम गया। अब करीब साढ़े पांच लाख मतदाता कल (बुधवार) को 12 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेेंगे। इसके लिए पुलिस - प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किए हैं। पोलिंग बूथ बनकर तैयार हो गए हैं। पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। आज पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी जाएंगी।
विज्ञापन


महापौर बीना अग्रवाल की 26 मई को हार्ट अटैक से मौत के बाद रिक्त हुई मेयर की कुर्सी के लिए यह उपचुनाव कराया जा रहा है। तीन अगस्त को मतदान होना है। लिहाजा सोमवार को शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया। हालांकि अंदरखाने प्रत्याशियों का जनसंपर्क देर रात तक भी जारी था। लेकिन औपचारिक रूप से प्रचार का भोंपू बंद हो चुका है। 
विज्ञापन


उधर, जिला प्रशासन और पुलिस ने चुनावों की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी 487 बूथ बनकर तैयार हो चुके हैं और मजिस्ट्रेट इनका निरीक्षण कर चुके हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी जुहैर बिन सगीर ने बताया कि बुधवार (तीन अगस्त) को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक 487 पोलिंग बूथों पर मतदान होगा। इसके लिए पूरे शहर को 15 जोन और 30 सेक्टरों में बांटा गया है। दस सुपर जोन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि प्रत्येक 10 सेक्टर पर एक एडीएम तैनात रहेंगे। डीएम ने सोमवार को अधीनस्थों के साथ बैठक करके उन्हें चुनाव की ड्यूटियों के बारे में बताया। निर्देश दिए कि किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उधर, एसएसपी नितिन तिवारी ने पुलिस लाइन में फोर्स ब्रीफिंग करके पुलिस कर्मियों को उनकी ड्यूटी के बारे में बताया। एसएसपी ने पुलिस कर्मियों को सख्त हिदायत दी है कि चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरती तो सीधे सस्पेंड किया जाएगा। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सख्ती से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। सोमवार को देर शाम से पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च शुरू कर दिया है।


महापौर उपचुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव वाले दिन चप्पे - चप्पे पर पुलिस और मजिस्ट्रेट रहेंगे। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। यदि किसी ने भी गड़बड़ी करने की कोशिश की तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। -  जुहैर बिन सगीर, जिला निर्वाचन अधिकारी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed