{"_id":"5a849dd84f1c1bf07b8b7529","slug":"toll-employee-dragged-by-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार चालक ने 100 मीटर तक टोल कर्मचारी को हाथ पकड़कर घसीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार चालक ने 100 मीटर तक टोल कर्मचारी को हाथ पकड़कर घसीटा
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
जख्मी टोल कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूंढापांडे में टोल प्लाजा पर बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां पर टोल की पर्ची कटवाने से मना करने पर टोल कर्मचारियों का कार चालक से विवाद हो गया। इसके बाद कार सवार युवकों ने टोल के एक कर्मचारी का हाथ पकड़कर कार दौड़ा दी। करीब सौ मीटर तक कर्मचारी को तेज रफ्तार में कार चालक ने घसीटकर फेंक दिया, इससे वह गंभीर घायल है।
सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि मूंढापांडे में टोल प्लाजा पर मुरादाबाद नंबर की एक स्विफ्ट कार मुरादाबाद की ओर से पहुंची। कार में तीन युवक सवार थे। आरोप है कि कार सवार युवकों ने टोल की पर्ची कटवाने से मना कर दिया, इसका टोल पर तैनात कर्मचारियों ने विरोध जताया। करीब पांच मिनट के विवाद के बाद कार चालकों ने टोल की पर्ची कटवा ली। इसके बाद कार में बैठे परिचालक ने एक टोल कर्मचारी सत्यपाल का हाथ पकड़ लिया, चालक ने कार दौड़ा दी।
करीब 50 किमी. की स्पीड से कार दौड़ाने के बाद 100 मीटर दूर तक सत्यपाल को कार सवारों ने घसीटा। इस दौरान वह गंभीर घायल हो गया तो कार चालक उसे फेंककर भाग गए। घायल कर्मचारी को कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ ने बताया कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कार मुरादाबाद की है। टोल पदाधिकारी महेश त्यागी ने तहरीर दी है। हादसे की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है, आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम जुट गई है।