फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Toilets and changing rooms will be built at workplace for women railway employees

Moradabad News: महिला रेलकर्मियों के लिए कार्यस्थल पर बनेंगे शौचालय व चेंजिंग रूम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 07:32 AM IST
विज्ञापन
Toilets and changing rooms will be built at workplace for women railway employees
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन व रेल प्रशासन की पीएनएम बैठक में कर्मचारी हित के कई मुद्दों पर सहमति बनी। नरमू द्वारा उठाए गए प्रथम दिन के 122 बिंदुओं का जवाब डीआरएम ने बैठक के समापन में दिया। उन्होंने कहा कि महिला कर्मचारियों के लिए कार्यस्थल पर अलग शौचालय व चेजिंग रूम बनवाए जाएंगे।
सभी फाटकों पर फेंसिंग की जाएगी। हैंडपंप, बिजली व शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। रनिंग रूम कमेटी व कॉलोनी के रखरखाव सुचारू रूप से होगा। गेटमैन व पाॅइंट्समैन कैडर के कर्मचारियों की आठ घंटे ड्यूटी के लिए जॉब एनालिसिस कराया जाएगा। सभी कार्यालयों में एसी लगेंगे। रनिंग कर्मचारियों का लंबित भुगतान किया जाएगा। लंबित एक्सीडेंट फ्री अवार्ड का निस्तारण किया जाएगा। इम्पैनल्ड अस्पताल में आपातकाल में भर्ती हुए कर्मचारियों का अनुमोदन 24 घंटे के भीतर मंडल चिकित्सालय से किया जाएगा। रनिंग कर्मचारियों द्वारा रेस्ट बुक किए जाने पर ही रेस्ट दिया जाएगा। डॉक्टरों के रिक्त पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में नरमू के केंद्रीय उपाध्यक्ष एमपी चौबे, मंडल मंत्री राजेश चौबे, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, सहायक मंडल मंत्री सुहेल खालिद, एके सिंघल, नरेंद्र त्यागी, मंजू बिष्ट, मोहित गुप्ता, अमित भागवत, सलिल श्रीवस्ताव, शैलेंद्र तिवारी, आइवन एडिसन आदि मौजूद रहे। रेलवे प्रशासन की ओर से डीआरएम राजकुमार सिंह, सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता, सीनियर डीईएन (सी) परितोष गौतम, सीनियर डीएफएम अमित शर्मा, सीनियर डीओएम आशीष कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed