फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Today is the first Monday of Sawan... chants of 'Bam-Bam Bhole' will echo in Shiva temples.

Moradabad News: सावन का पहला सोमवार आज... शिवालयों में गूंजेंगे बम-बम भोले के जयघोष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Today is the first Monday of Sawan... chants of 'Bam-Bam Bhole' will echo in Shiva temples.
मुरादाबाद। सावन माह के पहले सोमवार पर सोमवार की तड़के शुभ मुहूर्त में शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक शुरू हो गया। हरिद्वार और बृजघाट से गंगाजल लेकर लौटे कांवड़िये देर रात तक अपने-अपने गंतव्य मंदिरों पर पहुंचते रहे।
विज्ञापन

सावन माह के पहले सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए रविवार को कटघर, खुशहालपुर, लाइनपार, बुद्धि विहार समेत विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु कांवड़ लेकर ब्रजघाट के लिए रवाना हुए। यात्रा मार्ग में कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया और उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। श्रद्धालुओं में गहरा उत्साह देखने को मिला और पूरा मार्ग शिव भजनों से गूंजता रहा। सोमवार तड़के कांवड़िये गंगाजल लेकर लौटेंगे। इसके बाद शहर के झारखंडी मंदिर, चौरासी घंटा मंदिर, महाकालेश्वर धाम मंदिर, गंगा मंदिर, लाइनपार स्थित माता मंदिर, मानसरोवर कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया जाएगा। श्रद्धालु गंगाजल, दूध, दही, शहद, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर भोलेनाथ से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करेंगे।
विज्ञापन

00
मंदिरों में भजन-कीर्तन का होगा आयोजन
सावन के पहले सोमवार को लेकर शहर के प्रमुख शिवालयों को फूलों और आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है। मंदिर समितियों ने श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पेयजल, सफाई, बैरिकेडिंग और दर्शन के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की है। कई मंदिरों में भजन-कीर्तन, रुद्राभिषेक और विशेष पूजन का भी आयोजन होगा। राष्ट्रीय पुजारी परिषद के संस्थापक श्याम कृष्ण रस्तौगी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। सोमवार सुबह चार बजे से प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना का क्रम शुरू हो जाएगा। पूरे शहर में सावन के पहले सोमवार को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed