फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Today farmers will travel to Delhi in 200 vehicles

Moradabad News: भाकियू चढ़ूनी एलान, आज 200 वाहनों से दिल्ली कूच करेंगे किसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Today farmers will travel to Delhi in 200 vehicles
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ने जिलाधिकारी से गन्ना मूल्य भुगतान समय पर कराए जाने की मांग की है। वहीं, एलान किया कि बृहस्पतिवार को किसान 200 वाहनों से दिल्ली कूच करेंगे। उन्होंने 11 मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू की एक पंचायत बुधवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित की गई। पंचायत में जिलाध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर नहीं है। एमएसपी पर कानूनी गारंटी देने के लिए सरकार तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को 200 वाहनों में कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस अवसर पर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बिजली के जर्जर तारों को बदलने, गांवों में जलनिकासी के उचित प्रबंध कराने व छुट्टा पशुओं की समस्या का समाधान कराने की मांग की गई है। ज्ञापन में चीनी मिलों से गन्ना मूल्य भुगतान समय पर कराने, सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की गई है। धनौरा-अमरोहा मार्ग पर सरकारी बसों को संचालन शुरू कराने व गांवों में चौपाल लगाकर उनकी समस्याओं का निस्तारण किए जाने की मांग भी की गई है। इस मौके पर जगदेव सिंह, रवि चौधरी, पुष्पेंद्र सिंह, अजीत चौधरी, जोगेंद्र सिंह, मयंक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed