फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Today 5982 frontline workers, tomorrow 2031 health workers will be vaccinated

आज 5982 फ्रंटलाइन वर्कर, कल 2031 स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा टीका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
Today 5982 frontline workers, tomorrow 2031 health workers will be vaccinated
मुरादाबाद। जिले में आज और कल कोरोना का टीका लगाया जाएगा। गुरुवार को 5982 फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जाएगी। इसके लिए जिले में टीकाकरण के 45 सत्र होंगे। वहीं शुक्रवार को 2031 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज लगाई जाएगी। अभी तक टीकाकरण से रह गए स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकारण अभियान के दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाया जा रहा है। टीकाकरण के तीन दिवसों पर 5154 फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। गुरुवार को 5982 फ्रंटलाइन वर्करों को कोरोना का टीका लगाने का लक्ष्य है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। जिले के 23 अस्पतालों में टीकाकरण के 45 सत्र होंगे। जहां फ्रंटलाइन वर्करों को पहली डोज लगाई जाएगी। शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक वर्मा ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार को टीकाकरण किया जाएगा। फ्रंटलाइन वर्करों को पहली डोज लगाई जाएगी। 22 जनवरी को जिन स्वास्थ्य कर्मियों को पहली डोज लग चुकी हैं, उन्हें शुक्रवार को दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed