फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Today, 18 people will be vaccinated at 22 centers in the district

आज जिले के 22 केंद्रों पर 18 पर वालों को लगेगा टीका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Today, 18 people will be vaccinated at 22 centers in the district
मुरादाबाद। जिले में कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण में आज से 18 पार वालों का टीकाकारण किया जाएगा। टीकाकारण को लेकर युवा उत्साहित हैं। पोर्टल पर सत्र अपलोड होने के दो घंटे बाद ही फुल हो गए। स्वास्थ्य विभाग ने छह दिन के सत्र पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। सोमवार को जिले के 22 केंद्रों पर 2800 युवाओं को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। दूसरे चरण में 45 पार बीमार और बुजुर्गों को वैक्सीन लगाई गई। यूपी में टीकाकारण के तीसरे चरण के शुरुआत के नौ दिन बाद सोमवार को जिले में 18 पार वालों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वालों का टीकाकरण किया जाएगा। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने 18 पार वालों के टीकाकरण के लिए छह दिन का सत्र बनाकर पोर्टल अपलोड कर दिया है। अपलोड होने के दो घंटे बाद ही सोमवार के टीकाकरण सत्र फुल हो गए। जो टीकाकरण को लेकर युवाओं के उत्साहत को जाहिर करता है। बाकी दिनों के लिए भी कमोवेश सत्र फुल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- 18 वर्ष पार वालों के टीकाकरण की तैयारी पूरी कर ली गई है। सोमवार को जिले के 22 केंद्रों पर पंजीकृत 2800 युवाओं को वैक्सीन की पहली डोज लगाने का लक्ष्य है। इसके लिए सत्र फुल हो गए हैं। - डा. दीपक वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री और विधायक करेंगे शुभारंभ
मुरादाबाद। टीकाकरण के तीसरे चरण का शुभारंभ सोमवार को जिला अस्पताल में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी और नगर से भाजपा विधायक रितेश गुप्ता संयुक्त रूप से करेंगे। वहीं केंद्रीय पुलिस अस्पताल में टीकाकरण का शुभारंभ मेयर विनोद अग्रवाल करेंगे।
ग्रामीण क्षेत्र के केंद्रों पर पहुंची वैक्सीन
मुरादाबाद। सोमवार को ग्रामीण क्षेत्र के दस केंद्रों पर 18 पार वालों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए रविवार शाम इन केंद्रों पर वैक्सीन की डोज पहुंच गई। वहीं शहरी क्षेत्र के केंद्रों पर सोमवार सुबह वैक्सीन पहुंचाई जाएगी।
युवाओं को मोबाइल पर मिली टीकाकरण की सूचना
मुरादाबाद। सोमवार को टीकाकारण के लिए युवाओं के मोबाइल पर सूचना मिल गई है। इसमें टीकाकरण के केंद्र और समय की जानकारी दी गई है। निर्धारित समय पर युवा पहुंचकर अपना टीकाकरण करा सकते हैं।

शहरी क्षेत्र में यहां लगेगा टीका
- जिला अस्पताल, रेलवे अस्पताल, केंद्रीय पुलिस अस्पताल, अरबन पीएचसी हरथला, नया गांव, किसरौल, कानूनगोयान, गाड़ी खाना, पीतल बस्ती, चिड़िया टोला, कांशीरानगर, फकीरपुरा।
ग्रामीण क्षेत्र में यहां लगेगा टीका
- ठाकुरद्वारा, बिलारी, डिलारी, मूंढापांडे, कुंदरकी, छजलैट, ताजपुर, अगवानपुर, पाकबड़ा, मैनाठेर पीएचसी में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed