फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   To welcome the cult movement of RSS with flowers

आरएसएस के पथ संचलन का स्वागत करने वाले डॉक्टर पर फरमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
To welcome the cult movement of RSS with flowers
नगर पंचायत महमूदपुर माफी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के दो अप्रैल को पथ संचलन का पुष्पवर्षा करके चिकित्सक निजाम भारती ने स्वागत किया। इसपर उनको नगर से खदेड़ने और उनकी हत्या वाले को एक लाख रुपये इनाम देने का एलान करते हुए नगर में हस्तलिखित पर्चे की प्रतियां बांटी गईं। पीड़ित चिकित्सक ने अपनी जान का खतरा बताते हुए मैनाठेर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश कर उसको जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक नगर पंचायत महमूदपुर माफी निवासी चिकित्सक डॉ. निजाम भारती ने मैनाठेर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि दो अप्रैल को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पथ संचलन निकाला गया था। इस दौरान उन्होंने पथ संचलन में शामिल स्वयं सेवकों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया था। इससे क्षुब्ध होकर इमरान वारसी निवासी महमूदपुर माफी ने कसबे में पर्चे बांटे, जिनमें लिखा था कि चिकित्सक को जान से मारने और नगर से खदेड़ने पर एक लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। साथ ही उसे मस्जिदों में नहीं घुसने देने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

पीड़ित डॉ. निजाम भारती का आरोप है कि आरोपी ने उनके सम्मान और आत्म स्वतंत्रता को ठेस पहुंचाई है। साथ ही क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। इससे आहत चिकित्सक ने आत्महत्या तक करने की भी चेतावनी दी है। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनाठेर कोतवाल अमरनाथ वर्मा ने बताया कि धार्मिक भावनाओं को भड़काने, इनाम घोषित करने और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी इमरान वारसी को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने उसको जेल भेज दिया है।
0000000000000
कुरान हाफिज है आरोपी इमरान वारसी
आरा मशीन का करता है संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंदरकी। चिकित्सक को धमकी देने के आरोप में जेल गए इमरान वारसी कुरान हाफिज है। साथ ही आरा मशीन का संचालन करता है।
वह पांच भाइयों में दूसरे नंबर का है। इमरान वारसी का परिवार नगर का संपन परिवार माना जाता है। आरोपी के छोटे भाई की पत्नी ग्राम पंचायत महमूदपुर माफी की प्रधान भी रह चुकी हैं। आरोपी के भाई इरफान का कहना है कि कुछ दिन पहले सट्टे की खाईबाड़ी करने वालों का विरोध किया था, जिसके चलते फर्जी तरीके से उसके भाई को फंसाया गया है, जबकि इमरान वापसी कुरान हाफिज है और उसे हिंदी लिखनी भी नहीं आती है। उनके खिलाफ कोई मुकदमा भी दर्ज नहीं है।

000000000000000
15 साल पहले महमूदपुर आए थे निजाम
कुंदरकी। डॉ. निजाम भारती मूल रूप से अलीगढ़ निवासी हैं, जोकि महमूदपुर माफी में अलीगढ़ वाले डॉक्टर के नाम से मशहूर हैं। वह लगभग पंद्रह साल पहले महमूदपुर माफी में ही स्थायी रूप से रहकर क्लीनिक चलाते हैं। पुलिस का मानना है कि इससे पहले महमूूदपुर माफी में इस तरह से कोई मामला सामने नहीं आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed