फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   to see bjp leader ssp told, my office is not vegetable market

भाजपा नेताओं को देख एसएसपी बोले, मेरा दफ्तर है भिंडी बाजार नहीं,

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
to see bjp leader ssp told, my office is not  vegetable market
मुरादाबाद। एसएसपी हेमंत कुटियाल और भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर के बीच तीखी बहस का एक वीडियो सामने आया है। भाजपा नेता के साथ भीड़ देखकर एसएसपी ने कहा कि ये मेरा दफ्तर है, भिंडी बजार नहीं जो इतनी भीड़ लेकर आ गए। कप्तान के ये शब्द सुनकर तेजा गुर्जर भी भड़क गए और उन्होंने भी तीखे तेवर दिखाए। हालांकि बाद में अन्य अधिकारियों ने बीच में आकर मामला शांत करा दिया। दफ्तर से बाहर निकलने के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष भी सामान्य हो गए, उन्होंने कहा कि एसएसपी को गलतफहमी हो गई थी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के रामगंगा विहार निवासी दिनेश ठाकुर भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री से शुक्रवार रात कोतवाली क्षेत्र में भीड़ ने मारपीट की थी। इस मामले में भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर सोमवार दोपहर एसएसपी हेमंत कुटियाल से मिलने आए थे। उनके साथ चौदह जिलों के जिला अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी भी थे। बताया जा रहा है कि अचानक भीड़ देखकर एसएसपी हेमंत कुटियाल का पारा चढ़ गया। वायरल हुई वीडियो में वह बोलते सुने जा रहे हैं कि ये भिंडी बाजार नहीं, मेरा दफ्तर है। ये शब्द सुनकर क्षेत्रीय अध्यक्ष भी भड़क गए। उन्होंने कहा कि मैं क्षेत्रीय अध्यक्ष हूं, मेरे साथ पदाधिकारी और कार्यकर्ता तो आएंगे ही। हालांकि बाद में एसएसपी दफ्तर में मौजूद एसपी देहात विद्या सागर मिश्र और अन्य अधिकारियों ने मामला शांत कराया। इसके बाद भाजपा नेता दिनेश ठाकुर पर हुए हमले पर चर्चा की गई। तब उन्हें बताया गया कि इस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद भाजपा नेता कार्यालय से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed