फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   to empower of india in most important

भारत का शक्तिशाली राष्ट्र बनना आवश्यक: श्रीकृष्ण

Mon, 17 Oct 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 17 Oct 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
to empower of india in most important
मुरादाबाद में पथ संचलन करते स्वयंसेवक - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में पथ संचलन किया। संचलन रामगंगा विहार फेज-2 से शुरू होकर अंबेडकर पार्क में समाप्त हुआ। घोष के साथ पंक्तिबद्ध होकर साढे़ आठ किलोमीटर तक निकाले गए पथ संचलन का 100 स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


इससे पूर्व संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्रीकृष्ण चंद्र ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विश्व शांति के लिए भारत का शक्तिशाली राष्ट्र बनना आवश्यक है। जब तक भारत शक्तिशाली नहीं बनेगा दुनिया के किसी भी देश में चलने वाला आतंकवाद समाप्त नहीं होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाज को संगठित करते हुए राष्ट्र को वैभव संपन्न बनाना हमारा कर्तव्य है। शक्ति समाज में है, शक्ति संगठन में है। उन्होेेंने कहा कि देश के कुछ सेक्युलर लोग कहते हुए मिल जाते हैं कि भारत हिंदू राष्ट्र नहीं है, जबकि भारत के संविधान को खोलकर देखा तो उसमें सत्यमेव जयते लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संविधान में श्रीराम, श्रीकृष्ण, भगवान महावीर, गुरुनानक देव, शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप, विक्रमादित्य, चंद्रगुप्त मौर्य, सम्राट अशोक के चित्र हैं, उसमें कहीं भी बाबर, हुमायूं, औरंगजेब का चित्र नहीं है। संचालन सुभाष शर्मा ने किया। 


इस अवसर पर विभाग प्रचार प्रमुख पवन जैन, विभाग प्रचारक सुनील कुमार, महानगर संघचालक कमल कांत, अजय गोयल, ओम प्रकाश शास्त्री, कवीश राणा, सुभाष विश्नोई, नवल वार्ष्णेय, संदीप सिंघल, महेश चंद्र, विनोद सक्सेना, विनीत गुप्ता, उमेश त्रिवेदी, मनोज गुप्ता, जयपाल सिंह व्यस्त, भूपेंद्र सिंह, रितेश गुप्ता, अनुज शर्मा, केके मिश्रा, महेंद्र कुमार थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed