टीएमयू एजुकेशन प्रीमियर लीग: फाइनल मुकाबले में एसपीपीएमसी इलेवन विजयी, इस बल्लेबाज ने 13 चौके व 14 छक्कों की खेली आतिशी पारी
टीएमयू एजुकेशन प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला एसपीपीएमसी इलेवन व आदिनाथ सुपर किंग्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसपीपीएमसी इलेवन ने 183 रनों का लक्ष्य रखा। जिसमें शिवा सिंह ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 13 चौके व 14 छक्के की मदद से 155 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आदिनाथ सुपर किंग्स निर्धारित 15 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 132 रन ही बना सकी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के क्रिकेट मैदान पर शनिवार को एजुकेशन प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला खेला गया। एसपीपीएमसी इलेवन के कप्तान रक्षित शर्मा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। एसपीपीएमसी इलेवन की ओर से बल्लेबाजी की शुरुआत भुवनेश और रक्षित ने की, लेकिन दोनों ही 2 ओवर में आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे शिवा सिंह ने अपनी टीम को संभाला और कुछ देर तक गेंदबाजी को समझ कर उन्होंने अपने हाथ खोले। अपनी 155 रन की पारी में 13 चौके और 14 छक्के लगाकर अंत तक नाबाद पवेलियन लौटे। दूसरे छोर पर रक्षित शर्मा ने 11 रन बनाए और आदिनाथ सुपर किंग्स को 183 रन का लक्ष्य दिया।
आदिनाथ सुपर किंग्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मोनीश ने 3 ओवर में 30 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। आदिनाथ सुपर किंग्स निर्धारित 15 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 132 रन ही बना सकी, जिसमें से विशेष ने बल्लेबाजी करते 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 77 रन टीम के लिए जोड़े और प्रियांशु ने 2 चौकों की मदद से 14 रन बनाए। निशांत ने भी 12 रन का योगदान दिया। एसपीपीएमसी इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शिवा सिंह ने 3 ओवरों में 5 रन देकर 3 विकेट झटके, त्रिलोक और भुवनेश ने 2-2 विकेट लिए। शिवा सिंह को मैच में 155 रन बनाने और 3 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया और सम्पूर्ण एजुकेशन प्रीमियर लीग के दो मैचों में 284 रन और 3 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द सीरीज से पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर निदेशक छात्र कल्याण प्रो. एमपी सिंह, फैकल्टी ऑफ एजुकेशन की प्राचार्या डॉ. रश्मि मेहरोत्रा, टिमिट कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्या डॉ. कल्पना जैन, तीर्थंकर आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ. रत्नेश जैन, तीर्थंकर कुन्थनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ. विनोद जैन, प्रेम प्रकाश मेमोरियल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार लखेरा, एजुकेशन प्रीमियर लीग के संयोजक दीपक मलिक आदि मौजूद रहे।
हिल्टन एकेडमी टीएमयू क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल में, टीएमयू टॉस क्रिकेट एकेडमी को चटाई धूल
होली के अवकाश के बाद टीएमयू क्रिकेट चैंपियनशिप का पहला सेमीफाइनल टीएमयू मैदान पर हिल्टन क्रिकेट एकेडमी बनाम टीएमयू टॉस क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर टीएमयू टॉस क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सलामी बल्लेबाज ज्यादा देर तक पिच पर न टिक पाए और जिसके चलते टीएमयू टॉस क्रिकेट एकेडमी का बल्लेबाजी क्रम खराब शुरुआत होने से लड़खड़ा गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 85 रनों के स्कोर पर टीम सिमट गई।
जिसमें अमित गंगवार ने अपनी टीम के लिए 41 रनों की पारी खेली पर उनका साथ निभाने के लिए टीम का कोई भी खिलाड़ी ज्यादा देर टिक नहीं पाया। हिल्टन क्रिकेट एकेडमी के दीपांशु भारती की धारदार गेंदबाजी के सामने विपक्षी टीम बिखर गई। दीपांशु ने 15 रन देकर 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिल्टन क्रिकेट एकेडमी ने 5 विकेट के नुकसान पर 17.3 ओवरों में जीत हासिल कर ली। नतीजतन हिल्टन क्रिकेट एकेडमी टीएमयू क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई। हिल्टन की तरफ से अहमद रजा ने 32 और पारस ने नाबाद 25 रन की पारी खेली। टीएमयू टॉस क्रिकेट एकेडमी की तरफ से शिवा सिंह ने 4 ओवरों में 7 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। दीपांशु भारती को चार विकेट लेने के लिए सेमीफाइनल में मैन ऑफ द मैच चुना गया।