फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   tiquando player reached moradabad from isriel

इजरायल से ताइक्वांडो में रजत जीतकर लौटा पीतलनगरी का शिंवाग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
tiquando player reached moradabad from isriel
मुरादाबाद। जिस लड़के को स्कूल के कोच ने कभी बेकार और नाकारा समझकर टीम से निकाल दिया था। आज वही शिवांग सिंह (19) ताइक्वांडो के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बन गए हैं। 14 अगस्त को उन्होंने इस्रराइल में 12 से 14 अगस्त तक आयोजित विनर इस्रराइल ओपन जी-2 टूर्नामेंट में भारत के लिए रजत पदक जीता है। शिवांग सिंह मूल रूप से मेरठ के रहने वाले हैं। 2016 से मुरादाबाद में रह रहे हैं।
विज्ञापन

उनके पिता विनय कुमार एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। बकौल शिवांग कक्षा पांच में उन्हें स्कूल की ताइक्वांडो टीम में जगह नहीं मिली थी। कोच ने कहा था कि यह खेल तुम्हारे बस का नहीं है। यह बात शिवांग के दिल में घर कर गई और कोच के शब्दों को उन्होंने अपनी प्रेरणा बना लिया। स्पोर्ट्स अकादमी में कड़ा अभ्यास करने लगे और आठ माह बाद ही स्टेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर दिखाया। इसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज भी सफलता का सफर जारी है। 2015 में ताइक्वांडो में शिवांग ने ब्लैक बेल्ट हासिल की। इसके अलावा कई प्रदेशीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed