फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   TI was beaten up by the driver and operator of the roadways bus

रोडवेज बस के चालक और परिचालक ने टीआई को पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
TI was beaten up by the driver and operator of the roadways bus
मुरादाबाद। टीआई ने मझोला थाने में हरियाणा रोडवेज की बस चालक और परिचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। टीआई का आरोप है कि रूट डायवर्जन लागू होने के बावजूद चालकों ने बसों को हाईवे पर दौड़ाने की कोशिश की। उन्हें रोका गया तो उन्होंने मारपीट की।
विज्ञापन

टीआई पवन कुमार ने मझोला थाने में दर्ज कराए केस में बताया है कि सावन के अंतिम सोमवार के मद्देनजर शुक्रवार से सोमवार रात तक रूट डायवर्जन लागू था। रविवार सुबह करीब 11 बजे वह दिल्ली लखनऊ हाईवे पर पाकबड़ा जीरो प्वाइंट के पास ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से हरियाणा रोडवेज की बस का चालक फ्लाईओवर पुल होकर रामपुर की तरफ से वापस दिल्ली की ओर बस मोड़ने लगा। टीआई ने बताया कि उन्होंने चालक को रूट डायवर्जन का प्लान समझाया तो वह भड़क गया। आरोप है कि चालक और परिचालक ने बस से नीचे उतर टीआई के साथ मारपीट की। किसी तरह पवन कुमार ने खुद को बचाया। इसके कुछ देर बाद हरियाणा रोडवेज की एक और बस आ गई।
विज्ञापन

इस बस के चालक ने भी रूट डायवर्जन का उल्लंघन किया। टीआई ने बस वापस कराने की कोशिश की तो चालक और परिचालक ने बस में आग लगने और जाम लगाने की धमकी दी। टीआई और उनके साथ ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों ने इस मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल में दी। सूचना मिलने पर पाकबड़ा और मझोला थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि दो बसों के चालक और परिचालकों के खिलाफ जाम लगाने, मारपीट करने, सरकानी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed