फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Thunderstorms caused power failure in 22 localities

Moradabad News: आंधी बारिश से शहर के 22 मोहल्लों की बिजली गुल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Thunderstorms caused power failure in 22 localities
मुरादाबाद। तेज आंधी व बारिश के कारण बृहस्पतिवार रात 22 मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। इसके कारण पीतलबस्ती, रेल विहार, जिगर कॉलोनी, दौलत बाग, कटघर, जीआईसी, गुइयां बाग आदि इलाकों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पेड़ों की टहनियों के कारण तारों में फाल्ट हुए।
विज्ञापन

बारिश रुकने के बाद इन्हें दुरुस्त किया गया। एक घंटे में ज्यादातर इलाकों में सप्लाई सुचारू हो गई। दो दिन पहले ही विद्युत निगम ने शटडाउन लेकर कुछ पेड़ों की टहनियों को कटवाया था। इसके कारण बड़ा फाल्ट होने से बच गया। वहीं तेज हवा के कारण कई इलाकों में एहतियातन बिजली सप्लाई रोक दी गई। इसमें दिल्ली रोड, टाउन हॉल, तहसील स्कूल आदि शामिल हैं। अधीक्षण अभियंता संजय गुप्ता ने बताया कि रात 11 बजे तक सभी इलाकों में सप्लाई सुचारू हो गई थी। बारिश के मौसम में ज्यादा सतर्क रहने व समय समय पर पेट्रोलिंग करने के लिए स्टाफ को निर्देश दिए गए हैं। जिन इलाकों में पेड़ों की छंटाई होने से रह गई हैं, उन्हें जल्द ही शटडाउन लेकर छंटवाया जाएगा। जिससे लोगों को बिजली कटौती का सामान न करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article