फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three youths died in a road accident in Moradabad

मुरादाबाद में वाहन की टक्कर से मैजिक सवार तीन युवकों की मौत

Sun, 09 May 2021 02:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कांठ (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, कांठ (मुरादाबाद) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 09 May 2021 02:49 AM IST
सार

  • हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे 
  • अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

विज्ञापन
Three youths died in a road accident in Moradabad
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार आधी रात अज्ञात वाहन ने सामने से आ रहे टाटा मैजिक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मैजिक में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही, तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब 12 बजे छजलैट की ओर से एक टाटा मैजिक वाहन मुरादाबाद की ओर जा रहा था। जब यह सेरूआ धर्मपुर चौराहा और दीवान चीनी मिल अगवानपुर के बीच पहुंचा तो मुरादाबाद की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने टाटा मैजिक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मैजिक क्षतिग्रस्त हो गया। 
विज्ञापन


हादसे में मैजिक सवार सनी (35) पुत्र जगत सिंह निवासी सेरुआ धर्मपुर अगवानपुर, अरुण कुमार (22) पुत्र बलवीर सिंह निवासी भटावली, रोहित कुमार (19) पुत्र विजय सिंह प्रेमनगर भटावली, मुरादाबाद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सुरेंद्र सिंह (21) पुत्र कृपाल सिंह निवासी भटावली गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही अगवानपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त मैजिक में बुरी तरह फंसे घायल सुरेंद्र सिंह व तीनों युवकों के शवों को लोगों की मदद से बाहर निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही, पुलिस ने पंचनामा भर कर तीनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक सनी के पिता जगत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

हादसे को अंजाम देकर अज्ञात वाहन चालक फरार 
शुक्रवार रात अगवानपुर और छजलैट के बीच सामने से आ रहे टाटा मैजिक को टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है। अगवानपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश जारी है। संवाद 


मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल 
अज्ञात वाहन की टक्कर से टाटा मैजिक सवार तीन युवकों की मौत होने से अपने परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया है कि हादसे में जान गंवाने वाले अरुण कुमार, रोहित कुमार और सनी खेती किसानी व मजदूरी करते थे। वहीं दूसरी ओर हादसे में घायल सुरेंद्र का उपचार चल रहा है। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed