फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three youths beaten at MLA's house... no action taken even after eight days

Moradabad News: विधायक के घर में तीन युवकों की पिटाई... आठ दिन बाद नहीं हुई कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Three youths beaten at MLA's house... no action taken even after eight days
मुरादाबाद। बिजनौर जिले की बढ़ापुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक सुशांत सिंह के रतूपुरा स्थित घर में तीन युवकों की पिटाई की घटना को आठ दिन बीत गए हैं लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी तो दूर तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की है। एसपी देहात का कहना है कि परिवार अस्पताल से आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कह रहा है जबकि परिवार का दावा है कि उन्होंने इस संबंध में नौ अक्तूबर को तहरीर दे दी थी।
विज्ञापन

डिलारी शांति कुंज निवासी ओमवती ने ठाकुरद्वारा थाने में नौ अक्तूबर को दी तहरीर में बताया था कि सात अक्तूबर को उसके बेटे रामू कश्यप को विधायक सुशांत सिंह के सहायक अर्जुन कुमार अपने साथ ले गया था। इसके बाद विधायक के रतूपुरा स्थित आवास में रामू और उसके मोहल्ले के ही अतुल और लवीश के साथ मारपीट की गई थी। ओमवती का आरोप है कि उसके बेटे के जख्मों पर नमक लगाया और बिजली का करंट भी लगाया गया था। दिल्ली के मैक्स में भर्ती रामू का उपचार चल रहा है। इस घटना को आठ दिन बीत गए हैं लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। ओमवती का कहना है कि उसने नौ अक्तूबर को इस मामले में ठाकुरद्वारा में तहरीर दे दी थी। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह का कहना है कि पुलिस परिवार के संपर्क में है। परिवार का कहना है कि वह अस्पताल से आने के बाद इस मामले में कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन

----
रामू के घर पर पुलिस का पहरा
मुरादाबाद। रामू का दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा है पुलिस ने पहले ही रामू की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की है लेकिन उसके घर पर पहरा कड़ा कर रखा है। आने जाने वालों लोगों पर पूरी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed