फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three year old innocent boy falls into septic tank

Moradabad News: निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में गिरा तीन साल का मासूम, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Three year old innocent boy falls into septic tank
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के बलदेवपुरी में निर्माणाधीन सेप्टिग टैंक में डूबकर तीन साल के एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चा खेलते हुए पड़ोसी के मकान में पहुंच गया और सप्टिग टैंक में ढक्कन नहीं होने के कारण वह उसमें गिर गया। परिजन उसे निकालकर अस्पताल ले गए, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी।
विज्ञापन

कटघर के बलदेवपुरी निवासी रामकिशोर पीतल फर्म में काम करते हैं। उनकी परिवार में पत्नी क्रांति देवी और तीन बच्चे हैं। रामकिशोर के घर के पास एक एक मकान का निर्माण चल रहा है। करीब छह माह पहले शौचालय बनाने के लिए सेप्टिक टैंक बनाया गया था। जिसमें पानी भरकर बिना ढक्कन लगाए ही छोड़ दिया गया। मंगलवार शाम रामकिशोर का सबसे छोटा बेटा कार्तिक (3) घर में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह खेलते खेलते घर से बाहर निकल गया। इसी बीच बच्चा मां बाप की आंसों से ओछल होकर पड़ोसी के मकान में पहुंच गया। इसी दौरान खेलते-खेलते सेप्टिक टैंक में गिर गया।
विज्ञापन

टैंक में भरे पानी में बच्चा डूब गया। काफी देर बाद भी बच्चा घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई। इसी बीच परिजन पड़ोस के निर्माणाधीन मकान में पहुंच गए। उन्होंने देखा कि बच्चे की चप्पल सेप्टिक टैंक के पानी में पड़ी थी। इससे परिजनों में चीख पुकार मच गई। बच्चे को पानी से बाहर निकाला गया और उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे, जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कटघर सीओ डॉ. गणेश गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article