{"_id":"6019821c8ebc3e3abe7d0f97","slug":"three-year-old-child-murdered-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: घर के बाहर से अचानक लापता हुए तीन साल के बालक की हत्या, पांच घंटे बाद तालाब किनारे मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: घर के बाहर से अचानक लापता हुए तीन साल के बालक की हत्या, पांच घंटे बाद तालाब किनारे मिला शव
Tue, 02 Feb 2021 10:17 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 02 Feb 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम शरीफ नगर में मंगलवार दोपहर घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हुए तीन साल के बालक की हत्या कर दी गई। तलाश के दौरान पांच घंटे बाद घर के पिछले हिस्से में मौजूद तालाब के पास उसका शव मिला। वारदात के पीछे की मंशा अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
हत्या का शिकार हुआ तीन वर्षीय मिलन, जो शरीफ नगर निवासी मजदूर संजीव कश्यप का बेटा था। वह मंगलवार दोपहर मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ घर से कुछ दूर सरकारी स्कूल के पास से खेलते समय गायब हुआ था।
उसकी तलाश में घर वाले कामयाब नहीं हुए तो उनकी सूचना पर पुलिस भी खोजबीन में लगी। गायब होने के करीब पांच घंटे बाद रात में उसका शव घर के पिछले हिस्से में तालाब के किनारे मिला।
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कि बच्चे की मौत कैसे हुई है। वारदात के पीछे की वजह तलाशी जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने लिए हैं।