{"_id":"67be2a4d2256a5e5660ab1e3","slug":"three-kanwariyas-injured-in-bike-collision-commotion-moradabad-news-c-279-1-mo11005-107525-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बाइक की टक्कर से तीन कांवड़िये घायल, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बाइक की टक्कर से तीन कांवड़िये घायल, हंगामा
Wed, 26 Feb 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 26 Feb 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा/भोजपुर। हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्तों को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से तीन शिव भक्त घायल हो गए। उनकी कांवड़ भी खंडित हो गई। इसके विरोध में विहिप कार्यकर्ता ने हंगामा किया। इसके बाद डिलारी पुलिस ने टक्कर मारने वाले दूसरे समुदाय के दो छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ शांति भंग करने की कार्रवाई कर उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया। एसडीएम ने दोनों को जेल भेज दिया है।
जनपद रामपुर के टांडा के चौधरपुर निवासी राम सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका पुत्र अंकुश सैनी और चाचा वेद प्रकाश सैनी हरिद्वार से कांवड़ लेकर सोमवार की शाम को थाना डिलारी क्षेत्र में करनपुर रोड से गुजर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने जीपीएस स्कूल के पास उनके टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों घायल हो दोनों शिव भक्त घायल हो गए। उनके साथ कांवड़ लेकर चल रही थाना भोजपुर के गांव कोरबाकू निवासी कुमारी पूजा भी घायल हो गईं। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को डिलारी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर विहिप के जिला सह मंत्री पंकज सिंह कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल में जाकर घायल शिव भक्तों का हाल-चाल पूछा। कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए आरोपी बाइक सवारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने रामपुर के टांडा चौधरपुर निवासी राम सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज की। बाद में दोनों आरोपी ढकिया निवासी तहसीन और तनवीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
इस पर कार्यकर्ता शांत हुए थाना डिलारी के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी दोनों युवक छात्र हैं जो परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। उनकी बाइक से कांवड़ ला रहे शिव भक्तों को टक्कर लग गई थी। पुलिस ने दोनों छात्रों का मंगलवार को शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने दोनों पर कांवड़ लाने वालों से भिड़ने और नोकझोंक करने का आरोप लगाया है। एसडीएम ने दोनों छात्रों को जेल भेज दिया है।