{"_id":"576b6f524f1c1bef58b482c1","slug":"three-insurance-company-fir-again-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों के बीमा घोटाले में अब तक तीन एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों के बीमा घोटाले में अब तक तीन एफआईआर दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Thu, 23 Jun 2016 10:41 AM IST
विज्ञापन
इंश्योरेंस कंपनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंश्योरेंस कंपनियों में करोड़ों रुपये के घोटाले के मामले में मझोला पुलिस ने अब तक तीन एफआईआर दर्ज कर ली हैं। इस घोटाले में रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने रविवार को केस दर्ज कराया था। जबकि बिरला सन लाइफ व बजाज एलायंज ने बुधवार को अलग अलग केस दर्ज कराए हैं। हालांकि पुलिस पहले बिरला और बजाज की तहरीर को रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में मर्ज करना चाहती थी। लेकिन जब एसएसपी ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया तो तीनों केसों को अलग अलग दर्ज किया गया है।
मझोला थाने में रविवार को रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की मुरादाबाद शाखा के एक्जीक्यूटिव मैनेजर दीपेश सिंह ने कंपनी के सेल्स मैनेजर हरिओम सैनी निवासी कांशीराम नगर, एडवाइजर जयपाल सिंह, तत्कालीन एडवाईजर नवनीत कुमार, सेल्स मैनेजर राजवीर सिंह, चमन कुमार प्रजापति, राशिद, अभिषेक, संजय गिरी समेत बारह नामजद समेत दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
जबकि बीमा कंपनी बिड़ला सन लाइफ के ब्रांच हेड आलोक अस्थाना ने थाने में कंपनी के एजेंट अश्विनी कुमार और एडवाइजर, एजेंसी मैनेजर नीरज सिंह के खिलाफ और बजाज एलायन्ज के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक विनय रावत ने कंपनी के सेल्स मैनेजर अशरफ अली, राजीव कुमार, राजकुमार पटेल, राकेश कुमार, हरिओम सैनी, संजय गिरि, फहीम, विनोद कुमार, मोहम्मद अजमी, सीमा देवी, नेमपाल सिंह, रोहताश, धर्मवीर सिंह, विनय यादव, रमेश और संजीव कुमार के खिलाफ तहररीर दी थी।
विज्ञापन
पुलिस पहले बाद वाली दोनों तहरीर को पहले वाले केस दर्ज में मर्ज कराना चाहती थी। लेकिन एसएसपी नितिन तिवारी ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया और साथ ही तीनों कंपनियों की तहरीर पर अलग अलग केस दर्ज करने के आदेश दिए। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि बुधवार को मझोला थाने में बजाज एलायंज और बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की ओर से दी गई तहरीरों पर भी अलग अलग केस दर्ज कर लिए गए हैं।