{"_id":"59b17e354f1c1bee7f8b4c0a","slug":"three-died-in-road-accident-at-national-highway-24-in-muradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात को पार्टी से लौट रहे तीन युवकों की ट्रक से टकराई बाइक, तीनों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात को पार्टी से लौट रहे तीन युवकों की ट्रक से टकराई बाइक, तीनों की मौत
अमर उजाला/ ब्यूरो, मुरादाबाद
Updated Thu, 07 Sep 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे-24 पर गांव श्योनाली के निकट बुधवार रात साढ़े तीन बजे अज्ञात ट्रक में बाइक जा घुसी। हादसे में दावत खाकर मुरादाबाद पाकबड़ा से लौट रहे बाइक सवार किशोर समेत तीन दोस्तों की मौत हो गई।
विज्ञापन
पढ़ें: पत्नी और बेटी को घर छोड़कर लौट रहे पीएसी जवान की कार पलटी, मौके पर हुई मौत
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। हादसे के वक्त किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। परिजन बिना किसी पुलिस कार्यवाही के शव घर ले गए और सुपुर्दे खाक कर दिया। जो लोग हादसे के शिकार हुए उनमें कोतवाली डिडौली क्षेत्र के गांव अम्हेड़ा निवासी वसीम (16), मोहिदुल (18) और इनका साथी मोहम्मद नईम (18) निवासी गांव रायपुर खुर्द थाना अमरोहा देहात शामिल हैं।
विज्ञापन
सभी बुधवार की शाम एक ही बाइक से मुरादाबाद के पाकबड़ा स्थित मालपुर की मिलक में रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। लौटते समय वसीम और मोहिदुल अपने साथी नईम को उसके गांव रायपुर खुर्द छोड़ने जा रहे थे।
पढे़ं: सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई
उसी समय गांव श्यानाली के निकट स्थित स्वागत ढाबे से एक ट्रक बैक हो रहा था। तेज रफ्तार बाइक ट्रक में जा घुसी। वसीम और मोहिदुल ने मौंके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल मोहम्मद नईम की मौत इलाज के लिए मेरठ ले जाते समय रास्ते में हो गई।