{"_id":"5b281b714f1c1b315d8b5e31","slug":"three-died-in-accident-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में भाजपा पार्षद, पत्नी और दामाद सहित मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में भाजपा पार्षद, पत्नी और दामाद सहित मौत
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jun 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर में गर्जिया देवी मंदिर से दर्शन कर परिवार के साथ लौट रहे भाजपा पार्षद, उनकी पत्नी और दामाद की ठाकुरद्वारा के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। पार्षद काबेटा और दो मासूम सहित चार लोग घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए काशीपुर स्थित अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
मझोला में रामलीला मैदान के पास रहने वाले वार्ड 37 के भाजपा पार्षद नन्हू सिंह सैनी (65) सोमवार को पत्नी कमला देवी (60), पुत्री नीतू देवी (23), दामाद बिलारी के गांव गरऊ निवासी नेत्रपाल सिंह (25) आल्टो कार से उत्तराखंड के रामनगर स्थित गर्जिया देवी के मंदिर में पूजा अर्चना करके लौट रहे थे। कार को नेत्रपाल सिंह चला रहे थे। मुरादाबाद हाईवे पर ठाकुरद्वारा के गांव लौंगी खुर्द के पास अचानक कार के अगले पहिये में पंक्चर हो गया। जिसके कारण कार असंतुलित होकर सामने से आ रहे डीसीएम से टकरा गई।
इस हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और डीसीएम बीच सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में पार्षद की पत्नी कमला देवी और दामाद नेत्रपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार पार्षद, उनके पुत्र दीपक, पुत्री नीतू देवी, धेवता लविश (2) और धेवती भूमि (5) घायल हो गए। हादसे के बाद डीसीएम को मौके पर छोड़कर उसका चालक फ रार हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और रिश्तेदार अस्पताल में पहुंच गए।
विज्ञापन
मृतकों के शवों को देखकर वे फू ट फू टकर रोने लगे। पार्षद को गंभीर हालत में काशीपुर से कॉसमॉस अस्पताल में रेफर किया गया, जहां पर उनकी देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि डीसीएम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।