फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three died due to fever, 27 cases of dengue found

Moradabad News: बुखार से तीन की मौत, डेंगू के 27 केस मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Three died due to fever, 27 cases of dengue found
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जिले में बुखार के कारण लोगों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। मंगलवार को कुंदरकी व अगवानपुर से मौत के तीन मामले सामने आए हैं। दूसरी ओर डिले में डेंगू के 27 नए केस मिले हैं। अब तक मिले मरीजों की संख्या 859 हो गई है। मंगलवार को मिले मरीजों में पांच दूसरे जनपदों के हैं।
मंगलवार को कुंदरकी के गांव मानकपुर में निवासी वृद्धा अख्तरी बेगम (100) का बुखार से निधन हो गया। उनके बेटे हाजी इलियास ने बताया कि उनकी वह गांव की सबसे बुजुर्ग महिला थीं। उन्हें चार दिन पहले बुखार आया था। परिजनों ने निजी चिकित्सक से उपचार कराया लेकिन हालत में सुधार नही हुआ और उनकी मौत हो गई। ठाकुरद्वारा के गांव बंकावाला निवासी कलुआ (60) को सात दिन पहले तेज बुखार आया था। हालत में सुधार न होने पर उन्हें दिल्ली भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इसी तरह गांव सुल्तानपुर मुंडा में बुखार से कमलेश सैनी (35) पत्नी सोमपाल सिंह की मौत हुई है। उन्हें तीन दिन पहले तेज बुखार आया था। परिजनों ने पहले उसे काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार नहीं हुआ तो मुरादाबाद के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज शुरू होने से पहले ही महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


- स्वास्थ्य विभाग की टीम गांवों में डेथ ऑडिट कर रही है। इसके अलावा पंचायती राज विभाग, ग्राम प्रधान, नगर निगम समेत तमाम विभागों व जिम्मेदार लोगों को साथ जोड़ा गया है। जिससे संचारी रोग नियंत्रण अभियान में मदद मिल सके। 13 अक्तूबर से दस्तक अभियान शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed