फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   three died and 154 new corona patient in moradabad

तीन संक्रमित मरीजों की मौत, 154 नए मरीज मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
three died and 154 new corona patient in moradabad
पंचायत भवन ग्राउड में कोरोना वायरस की जांच करवाती बच्ची। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। टीएमयू और गाजियाबाद में भर्ती तीन संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इनमें दो मुरादाबाद और एक बिजनौर निवासी हैं। शनिवार को 154 नए पॉजिटिव मरीज भी मिले हैं। जिले में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 133 और संक्रमितों की संख्या 7573 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग के मुताबिक कटघर निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग की शनिवार सुबह सात बजे मौत हो गई। बुजुर्ग छह सितंबर से टीएमयू में भर्ती थे। बुजुर्ग वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे और शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। गाजियाबाद में भर्ती मुरादाबाद सिविल लाइंस के 68 साल के बुजुर्ग की भी मौत हो गई। स्योहारा बिजनौर निवासी 50 साल के संक्रमित ने भी टीएमयू में शनिवार सुबह साढ़े छह बजे दम तोड़ दिया। संक्रमित नौ सितंबर से भर्ती था।
विज्ञापन

शनिवार को 154 नए पॉजिटिव मरीज भी मिले हैं। इनमें 47 रैपिड एंटीजन में चिह्नित हुए हैं। बिलारी से छह, ठाकुरद्वारा से एक, डिलारी से तीन, ताजपुर से दो, कांठ से दो, हरथला से दस, किसरौल से तीन, टाउन हॉल से छह, मझोला से नौ और पीतल बस्ती से पांच पॉजिटिव मरीज मिले हैं। आरटीपीसीआर में 98 मरीजों में एचडीएफसी बैंक से दो, जेल से तीन बंदी, एमडीएम से एक कर्मचारी, टीएमयू कैंपस से पांच कर्मचारी, सीडीओ कार्यालय से एक कर्मचारी पॉजिटिव मिला है। पीलीकोठी क्षेत्र से बारह लोग, कांशीराम नगर से दंपति, राम गंगा विहार, लाइनपार, डबल फाटक, बुद्धि विहार, मिलन विहार, प्रकाश नगर, उमरी कला, मझोला, वेव ग्रीन, टीडीआई सिटी, गांधी नगर के मरीज हैं। निजी लैब से नौ पॉजिटिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूंढापांडे थाने में तैनात एसएसआई समेत तीन पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। शनिवार को आई रिपोर्ट से इसकी जानकारी हो पाई। तीनों पुलिस कर्मियों को होम आईसोलेट कर दिया गया है, जबकि इनके संपर्क में आए अन्य पुलिस कर्मियों की भी जांच कराई जा रही है।

पंद्रह सितंबर को मूंढापांडे थाने के एक दरोगा कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद अन्य पुलिस कर्मियों ने भी अपनी जांच कराई थी। शनिवार को आई रिपोर्ट से पता चला कि एसएसआई और दो सिपाही भी कोरोना पॉजिटिव हैं। थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि तीनों पुलिस कर्मियों को होम आईसोलेट कर दिया गया है। अन्य पुलिस कर्मियों की भी जांच कराई जा रही है। थाने को सैनिटाइज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed