फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three children including brother and sister died due to drowning in brick kiln pit at sambhal

संभल: ईंट भट्ठे के गड्ढे में डूबने से भाई-बहन समेत तीन बच्चों की मौत, घर से खेलने निकले थे बच्चे

Thu, 05 Aug 2021 11:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 05 Aug 2021 11:59 PM IST
सार

संभल जिले के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव मिलक शाहपुर चमारान में ईंट भट्ठे के गड्ढे में डूबने से भाई-बहन समेत तीन बच्चों की मौत हो गई। गुरुवार की शाम बच्चे घर से खेलने निकले थे।

विज्ञापन
Three children including brother and sister died due to drowning in brick kiln pit at sambhal
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में खेलने के लिए घर से बाहर निकलने एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। तीनों बच्चे गुरुवार की शाम घर से खेलने के लिए बाहर निकले थे। काफी देर तक जब वो वापस नहीं आए तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। 
विज्ञापन


तीनों बच्चे एक ईंट भट्ठे के गड्ढे में पड़े मिले। परिजन बच्चों को लेकर मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव मिलक शाहपुर चमारान निवासी भयंकर सिंह का बेटा निर्भय (12), बेटी श्रद्धा (10) और भतीजा युग (8) गुरुवार की शाम पांच बजे घर से खेलने के लिए निकले थे। 
विज्ञापन


बच्चे छह बजे तक घर नहीं लौटे तो भयंकर सिंह ने तलाश शुरू किया।  गांव के बाहर स्थित एक ईंट भट्ठे के गड्ढे के नजदीक भयंकर सिंह पहुंचे तो तीनों  की चप्पल  वहां रखी मिली और बच्चे आसपास कहीं नहीं थे। भयंकर सिंह को अनहोनी का अंदेशा हुआ तो वह गड्ढे में कूद गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गड्ढे में पानी ज्यादा होने पर वह डूबने लगे। कुछ दूरी पर ग्रामीण धान की रोपाई कर रहे थे। उन्होंने भयंकर सिंह को डूबते हुए देखा तो दौड़कर आए और बाहर निकाला। भयंकर सिंह ने बच्चे लापता होने और चप्पल गड्ढे के नजदीक पड़े होने की जानकारी दी। 

एक ग्रामीण ने गड्ढे में घुसकर तीनों बच्चों को बाहर निकाला। परिजन आननफानन  बच्चों को लेकर मुरादाबाद चले गए, जहां उन्हें चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। भयंकर सिंह के दो ही बच्चे थे जिनकी जान चली गई। 

भयंकर सिंह की पत्नी अपने दोनों बच्चों के शव देखकर बेसुध हो गई। वहीं युग की मां मीरा व पिता सर्वेंद्र भी बेहाल हैं। एक ही परिवार के तीन बच्चों के शव देखकर ग्रामीणों की आंखें भी नम नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed