फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   three arrested in moradab

Moradabad News: दवा कारोबारी के कर्मचारी ने दोस्तों से कराई थी तीन लाख रुपये की लूट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
three arrested in moradab
मुराबाद। बिलारी क्षेत्र में दवा कारोबारी के कर्मचारी ने ही अपने दोस्तों से तीन लाख रुपये की लूट कराई थी। पुलिस ने कर्मचारी मुकेश और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर वारदात को खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपियों से दो लाख 40 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि चंदौसी में स्टेशन रोड निवासी प्रिंस मल्होत्रा दवा कारोबारी हैं। कारोबारी के कर्मचारी चंदौसी के खुर्जा गेट निवासी मुकेश और मौलागढ़ चंदौसी निवासी रमेश सैनी एक अप्रैल को बिलारी में दवाइयां बेचने गए थे।
विज्ञापन

रात करीब नौ बजे तीन लाख रुपये का भुगतान इकट्ठा करके चंदौसी लौट रहे थे। मुकेश बाइक चला रहा था और उसने नोटों से भरा बैग अपने गले में लटका रखा था। इनकी बाइक अरिल नदी पुल के पास विजयपुर गांव के मोड़ पर पहुंची थी। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने कर्मचारियों की बाइक में टक्कर मार दी थी। जिससे कर्मचारी बाइक समेत सड़क पर गिर गए थे। इसी दौरान बदमाश नकदी से भरा बैग लूट कर मौके से भाग गए थे। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने कर्मचारियों से पूछताछ की थी। तब मुकेश ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने दोस्त चंदौसी के पतरौआ निवासी अरुण जाटव और संजय कॉलोनी देव कुमार से वारदात कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अरुण और देव कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने कई दिन पहले ही लूट की योजना बनाई थी। मुकेश ने कहा था कि जिस दिन अधिक रकम होगी। मैं फोन कर दूंगा। एक अप्रैल को मुकेश ने तीन लाख रुपये इकट्ठा किए थे। बिलारी से निकलते ही उसने अपने दोस्त अरुण को कॉल की। इसके बाद आराेपी अरिल नदी के पुल के पास पहुंच गए और बाइक में लात मारकर गिरा दी थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो लाख 40 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। मंगलवार शाम पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया जहां उन्हें जेल भेज दिया गया।
---
इस तरह खुली कर्मचारी की करतूत
घटना के तुरंत बाद मुकेश ने अपने दोस्त अरुण को कॉल की थी। इसके बाद उसने मोबाइल से कॉल डिलीट कर दी थी। पुलिस ने मुकेश के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई थी। जिसमें अरुण नाम के व्यक्ति को कॉल किए जाने की बात सामने आई जबकि मोबाइल में कॉल डिलीट थी। तब पुलिस ने मुकेश से कॉल के बारे में पूछताछ की। इसके बाद मुकेश टूट गया और उसने पूरी घटना बता दी।
----
रोजगार नहीं मिला तो रच डाली लूट की साजिश
मुरादाबाद। बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा मुकेश 2014 से दवा कारोबारी प्रिंस महल्होत्रा की फर्म में काम रहा है। अरुण ने बारहवीं तक पढ़ाई की। इसके अलावा देव कुमार बीकॉम कर रहा है। पुलिस विभाग में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहा है। अरुण ने भी पहले दवा फर्म में काम किया था लेकिन छह बाद बाद ही नौकरी छोड़ दी थी। अरुण और देव कुमार बेरोजगार हैं और आर्थिक तंगी में हैं। तीनों ने घटना से एक सप्ताह पहले लूट की योजना बनाई थी। मुकेश ने दोनों को बताया था कि वह बिलारी, कुंदरकी क्षेत्रों में मेडिकल स्टोरों पर दवाइयां पहुंचाता है रकम लेकर आता है। बिलारी में अरिल नदी पुल के पास अंधेरा रहता है। मेरी बाइक में लात मारकर गिरा देना। इसके बाद नोटों से भरा बैग लेकर भाग जाना।

लूट के बाद मनाया भाई का जन्म
घटना वाले दिन अरुण छोटे भाई तरुण का जन्म था। अरुण ने अपने भाई को बड़ा गिफ्ट देने का दावा किया था। घटना करने के बाद आरोपी ईंट भट्ठे पर पहुंचे। यहां आरोपियों ने नोटों को दूसरे बैग में रखा। इसके बाद आरोपी अपने-अपने घर चले गए थे। अरुण ने घर पहुंचकर अपने भाई का जन्मदिन मनाया। आरोपी ने छोटे भाई को गिफ्ट और कपड़े दिए थे।

---
मौके पर छूट गया था बदमाश का हेलमेट
लूटपाट के दौरान अरुण का हेलमेट मौके पर ही छूट गया था। अरुण घर पहुंचा तो उसने बहन ने हेमलेट के बारे में पूछताछ की थी लेकिन वो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed