फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three accused of stealing bikes arrested, sent to jail

Moradabad News: चोरी की तीन बाइक आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Three accused of stealing bikes arrested, sent to jail
कांठ (मुरादाबाद)। पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र के गांव सरकड़ा चकराजमल निवासी देवदास कुमार को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की दो अन्य बाइक भी बरामद कराई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन



क्षेत्र में मथाना की पुलिया के पास छजलैट थाने के उपनिरीक्षक प्रवेश कुमार टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बिजनौर की ओर से बिना हेलमेट के आ रहे बाइक सवार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर बाइक सवार को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम धामपुर थाना क्षेत्र के गांव सरकड़ा चकराजमल निवासी देवदास कुमार बताया। जांच में बाइक चोरी की निकली।
विज्ञापन

पूछताछ में देवदास ने बताया कि वह बिजनौर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से बाइकें चोरी कर मुरादाबाद जिले में बेच देता है। किसी को शक न हो, इसलिए बाइकों की नंबर प्लेटें भी बदल देता है। उसने चोरी की दो अन्य बाइक गांव तेलीपुरा में बंद पड़ी गत्ता फैक्टरी में छिपाए जाने की बात बताई। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बाइकों को भी बरामद किया। यह तीनों बाइकें बिजनौर जिले से चुराई गई थीं। तीनों की नंबर प्लेटें बदली हुईं थीं। पुलिस ने देवदास के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article