फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   This time government of BJP will not be formed in centre says azam khan

मेरे ऊपर जो जुल्म हो रहे हैं उसका हिसाब जनता लेगी: आजम

Wed, 03 Apr 2019 10:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 03 Apr 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
This time government of BJP will not be formed in centre says azam khan
azam khan - फोटो : फाइल फोटो

सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी और पूर्व मंत्री आजम खां ने कहा कि उनके खिलाफ मंगलवार को जो मुकदमा दर्ज किया गया है वह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन है। कहा कि जिला प्रशासन अब बोलने पर भी रोक लगाना चाहता है। अब मेरा भाषण भी अधिकारी लिखकर भेज दिया करें, उसे ही पढ़ दिया करूंगा। आजम ने कहा कि मेरे ऊपर जो जुल्म हो रहे हैं उसका हिसाब जनता लेगी।

विज्ञापन


आजम खां ने बुधवार को सपा कार्यालय पर कई लोगों को पार्टी में शामिल कराने के साथ-साथ चमरौवा और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इस दौरान उनका जगह-जगह स्वागत किया गया है। उन्होंने कहा कि मेरा ध्यान विकास पर रहा है। विकास ही मेरी प्राथमिकता रही है। मेरा लक्ष्य खुशहाल और शिक्षित रामपुर बनाना है। आजम खां ने कहा कि अब तो जुल्म की इंतहा हो गई है, बोलने पर भी पाबंदी लगाई जा रही है। मैं कुछ बोलता हूं मुकदमा दर्ज कर लिया जाता है। मेरे ऊपर जितना भी जुल्म होगा उसका हिसाब मैं नहीं जनता लेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में यूपी में मिलने वाली हार को देखते हुए भाजपा बौखलाई हुई है। पूरे प्रदेश में गठबंधन के प्रत्याशी कम से कम 70 सीटों पर जीत हासिल करेंगे। केंद्र में इस बार भाजपा की सरकार नहीं बनेगी। आजम खां ने इस दौरान चमरपुरा, गंगापुर, स्वार खुर्द, सिमरिया, रहसैना, निपनिया, नगली भगवंत, बराखास और हरजीपुर गांव में जनसंपर्क किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed