फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   This is an election of nationalism, voting for SP-BSP and Congress is a great sin: Swatantradev

यह राष्ट्रवाद का चुनाव है, सपा-बसपा और कांग्रेस को वोट देना महापाप है: स्वतंत्रदेव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
This is an election of nationalism, voting for SP-BSP and Congress is a great sin: Swatantradev
बिलारी (मुरादाबाद)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि यह चुनाव राष्ट्रवाद का चुनाव है। कांग्रेस, सपा और बसपा को वोट देना महापाप है। सभी एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में मतदान करें।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर को स्वतंत्रदेव सिंह बिलारी के एक हॉल में बिलारी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी के समर्थन में आयोजित एक जन चौपाल को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में एक सप्ताह में औसतन पांच दंगे होते थे, जबकि योगी सरकार में पांच वर्ष में एक भी दंगा नहीं हुआ। इसके अलावा पूर्व सपा सरकार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़े वाहनों को उठाकर मेरठ में ले जाकर काटकर खत्म कर दिया जाता था। बहन बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं थी। यूपी में भाजपा सरकार में सभी वर्गों को न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिला है।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस की वजह से ही रामलला, 26 साल तक टेंट में रहे। सपा के लोगों ने राम भक्तों पर गोली चलवाई और कांग्रेस की सोनिया गांधी ने यह हलफनामा दे दिया कि अयोध्या में राम मंदिर नहीं है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं और उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि दस मार्च को मतगणना चुनाव परिणाम आते ही जो शेष गुंडे रह गए हैं। वह भी प्रदेश छोड़कर भाग जाएंगे। उन्होंने बिलारी से भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी की पार्टी के प्रति निष्ठा, लगन और व्यक्तित्व को सराहा। प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं में बिलारी से चुनाव में विजय पाने के लिए जोश भरा और कई बार उनके हाथ उठवाकर समर्थन का भी संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन चौपाल की अध्यक्षता पूर्व पालिकाध्यक्ष साहू सुनील सहाय और संचालन बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष डा. विशेष गुप्ता ने किया। इस दौरान जिला पंचायत संभल की अध्यक्ष डा. अनामिका यादव, बिलारी पालिकाध्यक्ष पति चौधरी ऋषिपाल सिंह, बिलारी प्रमुुख पति राजपाल सिंह, अवधेश यादव, देवेंद्र कुमार व्यास, श्याम विहारी शर्मा, सुरेश सैनी, गिरीश वर्मा, चंद्रपाल सिंह सैनी, हरज्ञान सिंह, के के गुप्ता आदि ने विचार रखे।
पुलिस का रहा सख्त पहरा
बिलारी। रामरतन इंटर कॉलेज के मैदान पर बने हैलीपैड पर जब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का हैलीकॉप्टर उतरा तो उसे देेखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। इस दौरान पुलिस का सख्त पहरा बना रहा। संवाद
भाजपा नेताओं ने किया स्वतंत्रदेव सिंह का स्वागत
बिलारी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह अपने निर्धारित कार्यक्रम से एक घंटा देर से मंगलवार दोपहर बाद तीन बजे बिलारी पहुंचे। हैलीकॉप्टर से उतरे ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी, भाजपा के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अवधेश यादव और बिलारी मंडल अध्यक्ष के के गुप्ता समेत अनेक पदाधिकारियों ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। संवाद

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बिलारी में डोर टू डोर किया संपर्क
बिलारी। बिलारी विधनासभा सीट से भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए भाजपा संगठन ने इस बार पूरी ताकत झोंक रखी है। मंगलवार दोपहर बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में बिलारी नगर के कई मोहल्लों में डोर टू डोर चुनावी जनसंपर्क किया। नगर के मोहल्ला महाजनान, कोरियान, पैंठ बाजार आदि में प्रदेश अध्यक्ष जनसंपर्क के दौरान दुकानदारों से भी मिले। प्रदेश अध्यक्ष के संपर्क के दौरान कई रास्तों में बिलारी वासियों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed