फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Thirty testing centers in the district...not even a thousand samples

जिले में तीस जांच केंद्र...सैंपल एक हजार भी नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Thirty testing centers in the district...not even a thousand samples
मुरादाबाद। देश में एक बार फिर से संक्रमण का फैलाव शुरू हो गया है। दिल्ली समेत चार राज्यों में तेजी से केस बढ़ रहे। वहीं मुरादाबाद में चार सक्रिय मरीज हैं। बावजूद इसके जिले में जांच के लिए सैंपलों की संख्या घट रही है। कहने के लिए कोविड जांच के लिए तीस केंद्र हैं, लेकिन रोजाना औसतन एक हजार सैंपल भी नहीं लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इन दिनों दिल्ली और महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में संक्रमण का फैलाव तेजी से हो रहा है। शुक्रवार को देश में संक्रमण से 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3769 नए पॉजिटिव केस मिले। दिल्ली में संक्रमण का फैलाव मुरादाबाद के लिए खतरे की घंटी है। वजह ट्रैवलिंग हैं। मुरादाबाद से रोजाना लोग दिल्ली आते जाते हैं। ऐसे में संक्रमण का तेजी से प्रसार हो सकता है। दूसरी ओर बढ़ते संक्रमण के बीच जिले में सैंपलों की संख्या घट गई है। पिछले दस दिनों में तीस केंद्राें पर जिले में 9671 सैंपल लिए गए, जबकि जब संक्रमण चरम पर था तो हर दिन 2500 से अधिक नमूने जांच के लिए जाते थे। इससे जांच में अधिक केस सामने आते थे लेकिन अब न तो कोविड प्रोटोकाल का पालन हो रहा और न ही दिल्ली या दूसरे शहरों से आने वालों की जांच हो रही है। वहीं लोग भी जांच कराने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

- कोविड जांच के लिए टीमें लगाई गई हैं। सीएचसी और अरबन पीएचसी पर पहुंचने वाले मरीजों का सैंपल लिया जाता है। इसके अलावा रोडवेज बस अडड और रेलवे स्टेशन पर भी टीम लगाई गईं हैं। पहले की तरह पब्लिक सैंपल देने में सहयोग नहीं कर रही है। - डॉ. एमसी गर्ग, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

दस जून को देश में कोरोना की स्थिति
- 24 लोगों की संक्रमण से मौत
- 3769 नए पॉजिटिव मरीज मिले
किस दिन कितने हुए सैंपल
तारीख सैंपलों की संख्या
01 जून 1072
02 जून 856
03 जून 961
04 जून 958
05 जून 731
06 जून 858
07 जून 1216
08 जून 1222
09 जून 789
10 जून 1008
यहां कोविड जांच होने का दावा
- 19 अरबन पीएचसी
- 08 सीएचसी
- पंचायत भवन
- रोडवेज बस अड्डा
- रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed