{"_id":"5856f3de4f1c1bad60c06746","slug":"thief-leave-50-lakhs-mobile-store-in-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर पैक करके शोरूम में छोड़ गए 50 लाख के सोनी मोबाइल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोर पैक करके शोरूम में छोड़ गए 50 लाख के सोनी मोबाइल
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Mon, 19 Dec 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
mobile
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरे! ये चादर गैंग तो बड़ा टेक्निकल निकला। शोरूम में चोरी के दौरान 50 लाख रुपये कीमत के सोनी मोबाइल पैक तो कर लिए लेकिन बाद में यहीं छोड़ दिए। चोर गैंग के इस कदम से साफ है कि गैंग या उसके किसी मेंबर की टेक्नालॉजी पर मजबूत पकड़ है।
गैंग को पता था कि सोनी के ये मोबाइल सेट उनकी चुगली कर सकते हैं। क्योंकि सोनी के मोबाइल सेट का आईएमईआई नंबर नहीं बदला जा सकता। ऐसे में चोर उन्हें जहां भी बेचते, पुलिस सर्विलांस की मदद से उन तक आसानी से पहुंच जाती।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कांठ रोड पर स्थित सोनी शोरूम का शटर उखाड़कर चोरों ने शनिवार सुबह आठ लाख रुपये के मोबाइल फोन चोरी कर लिए थे। शोरूम के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को देखने पर पता चला था कि चोरों ने शटर के बाहर चादर लगाकर पहले शटर तोड़ा फिर आठ लाख रुपये के मोबाइल फोन व 11 हजार रुपये समेट ले गए थे।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को कई दूसरी अहम जानकारियां भी मिली हैं। फुटेज देखने से पता चला है कि चोरों को शोरूम के बारे में बारीक जानकारी थी। चोरों ने शोरूम की वो रैक टच तक नहीं कीं जो खाली थीं। मतलब उन्हें पता था कि किस रैक में मोबाइल होंगे और कौन सी खाली होगी।
शोरूम मालिक अंकित मिगलानी ने बताया कि रविवार को उन्होंने अपना शोरूम चेक किया तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आई। 50 लाख रुपये के सोनी के मोबाइल शोरूम में रखे थे। चोर ने ये फोन ले जाने के लिए पैक तो कर लिए थे लेकिन बाद में ले नहीं गए। अंकित का कहना है कि सोनी मोबाइल का आईएमईआई नंबर नहीं बदला जा सकता है। इस मोबाइल के पार्ट्स भी दूसरे मोबाइल में यूज नहीं होते हैं।