फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Bar Election: Triangular contest for the post of President, 73 candidates got nominated

Moradabad Bar Election: अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला, 73 प्रत्याशियों ने करवाया नामांकन, 27 को होगा चुनाव

Sat, 17 Feb 2024 04:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 17 Feb 2024 04:10 AM IST
सार

मुरादाबाद बार चुनाव को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। सभी नामांकन पत्रों की जांच के बाद उनकी घोषणा कर दी गई है। इस बार 2254 मतदाता वोट देंगे। इसकी गणना 28 फरवरी की सुबह से आरंभ कर दी जाएगी।

विज्ञापन
Moradabad Bar Election: Triangular contest for the post of President, 73 candidates got nominated
मुरादाबाद कोर्ट - फोटो : संवाद

विस्तार

दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद के वार्षिक चुनाव में प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच एल्डर कमेटी द्वारा की गई है। जिसमें सभी 73 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए। जिनकी किस्मत 27 फरवरी को मतपेटियों मे बंद हो जाएगी।

विज्ञापन


दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वार्षिक चुनाव में 73 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन विभिन्न पदों के लिए कराया था। जिनकी जांच एल्डर कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विजय गुप्ता के नेतृत्व में की गई। विजय गुप्ता ने बताया कि जांच में सभी 73 प्रत्याक्षियों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं।

विज्ञापन

जिनकी सूची एल्डर कमेटी द्वारा बार के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। शनिवार को जो प्रत्याशी अपना नाम चुनाव प्रक्रिया से हटाना चाहते हैं। वह अपना नाम वापस ले सकते हैं। यह प्रक्रिया शनिवार दोपहर दो बजे तक हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन कराया है। जिनमें आनंद मोहन गुप्ता, प्रदीप सिन्हा उर्फ बबली, और परमाल सिंह हैं। जबकि महासचिव के लिए अभिषेक भटनागर, दिलीप झा, राजेश कुमार, कुलदीप त्यागी चुनावी मैदान में हैं। बार के दोनों ही प्रमुख पदों पर त्रिकोणीय चुनाव होने जा रहा है।


73 प्रत्याशियों की किस्मत 27 फरवरी को मतपेटियों में बंद हो जाएगी। जिन्हें 2254 मतदाता अपना वोट देंगे। जिनकी गणना 28 फरवरी की सुबह से आरंभ कर दी जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed