फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   There will be a direct contest for the post of President, a triangular contest for the post of General Secretary.

Moradabad News: अध्यक्ष पद पर होगा सीधा मुकाबला, महासचिव पद के लिए त्रिकोणीय संघर्ष

Sun, 18 Jan 2026 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 18 Jan 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
There will be a direct contest for the post of President, a triangular contest for the post of General Secretary.
ठाकुरद्वारा। ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में शनिवार को नाम वापसी की प्रक्रिया हुई। चुनाव समिति के हीरालाल अग्रवाल, नरेंद्र सिंह, सफदर अली खां और रनवीर सिंह त्यागी ने 24 जनवरी को होने वाले पदों पर चुनाव की सूची जारी कर दी।
विज्ञापन

चुनाव समिति के अनुसार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार चौहान और सलीम अहमद ने नामांकन वापस ले लिया। जिससे इस पद पर सतीश कुमार चौहान निर्विरोध चुन लिए गए हैं। जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवारों के नाम वापस ले लिया। इस पद पर भी स्वतंत्र बाबू निर्विरोध चुन लिए गये हैं। दोनों पदों की घोषणा मतदान के बाद होगी। अध्यक्ष पद पर आबिद अली और राजीव कुमार बिश्नोई के बीच मुकाबला है। महासचिव पद पर सतीश कुमार वत्सल, रजनीश प्रताप सिंह और कुलदीप सिंह के बीच त्रिकोणीय संघर्ष है। जबकि सह सचिव पद पर लोक प्रताप सिंह, सुनील कुमार शर्मा, महमूद अली खां, देवेंद्र कुमार और मोहम्मद कासिम के बीच चुनाव होगा। कोषाध्यक्ष पद पर शैलेंद्र कुमार, अनिल कुमार नायक और विशाल अग्रवाल के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। चुनाव समिति ने बताया कि सदस्य कार्यकारिणी के लिए चुनाव नहीं होगा। इसके छह पदों के सापेक्ष सिर्फ दो ही नामांकन पत्र प्राप्त हुए। मतदान 24 जनवरी को होगा। 211 अधिवक्ता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed