{"_id":"687026f8aac14d41b00e06b2","slug":"there-will-be-a-ban-on-heavy-vehicles-coming-from-uttarakhand-for-three-days-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-109971-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: उत्तराखंड से आने वाले भारी वाहनों पर तीन दिन रहेगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: उत्तराखंड से आने वाले भारी वाहनों पर तीन दिन रहेगी रोक
Fri, 11 Jul 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 11 Jul 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। कांवड़ यात्रा को सुचारु और शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए पुलिस प्रशासन जुट गया है। बृहस्पतिवार को यूपी और उत्तराखंड के पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की बॉर्डर बैठक हुई। जिसमें अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की रणनीति तैयार की। बैठक में उत्तराखंड से आने वाले भारी वाहनों को कांवड़ यात्रा के दाैरान सप्ताह में तीन दिन शनिवार, रविवार और सोमवार को यूपी बॉर्डर पर रोकने का निर्णय लिया गया है।
सीओ ठाकुरद्वारा रुद्र कुमार सिंह ने बताया कि काशीपुर में कांवड़ को लेकर हुई बैठक में यूपी बॉर्डर पर स्थित थानों के प्रभारियों और ऊधम सिंह नगर के डीएम, डीआईजी आदि ने भाग लिया। जिसमें कांवड़ यात्रा को सुचारु करने के लिए आपस में एक दूसरे का सहयोग करने की बात कही गई। अधिकारियों ने अपने मोबाइल नंबर साझा किए। उधर कोतवाली के एसएसआई बृजेंद्र सिंह ने बताया कि सावन में क्षेत्र में ज्यादातर डाक कांवड़ आती है जो सुरजननगर और जसपुर रोड से होकर क्षेत्र में आती है। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरजननगर, शरीफ नगर, बाबू रामपाल द्वार, काशीपुर रोड पर पुलिस की पिकेट तैनात की जाएगी। कांवड़ यात्रा के दाैरान शनिवार, रविवार और सोमवार तीन दिन तक भारी वाहनों को बॉर्डर पर रोक दिया जाएगा। वहीं काशीपुर मुरादाबाद और सुरजननगर मार्ग की सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण कांवड़ लेकर आने वाले शिव भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।