फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   There was a dispute over taking the name of the government, there was a heated argument between the JIP members of BJP-SP

सरकार का नाम लेने पर हुई तकरार, भाजपा-सपा के जिपं सदस्यों में नोंकझोंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
There was a dispute over taking the name of the government, there was a heated argument between the JIP members of BJP-SP
सरकार का नाम लेने पर हुई तकरार, भाजपा-सपा के जिपं सदस्यों में तीखी नोकझोंक
विज्ञापन

बात बढ़ता देख पुलिस बल भी पहुंचा सदन में, अध्यक्ष को हस्तक्षेप कर कराना पड़ा शांत
नोकझोंक, हंगामे के बीच सदस्यों ने सदन में उठाई बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सड़क की समस्या
मुरादाबाद। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक बृहस्पतिवार को काफी हंगामेदार रही। ओवरहैड टैंक को लेकर भाजपा जिपं सदस्य जगत सैनी व सपा जिपं सदस्य मोहम्मद समी में तीखी नोकझोंक हुई। दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप भी लगाए। इसके अलावा उन्होंने पूर्व और वर्तमान सरकार को भी घेरने की भी कोशिश की। बात बढ़ने पर दोनों के समर्थन में कुछ अन्य सदस्य भी सीट से खड़े हो गए। उनके उत्तेजित होने पर हंगामा काफी बढ़ गया। उनको शांत करने के लिए अध्यक्ष शैफाली सिंह को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस कर्मियों को सदन के भीतर पहुंच कर सदस्यों को शांत कराना पड़ा। हंगामे, नोकझोंक के साथ बैठक में बिजली, सड़क का मुद्दा भी मुख्य रूप से छाया रहा।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में बोर्ड की बैठक हुई। जिला पंचायत सदस्य जगत सैनी ने कहा कि देवापुर गांव में सपा शासनकाल में ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया था। इसके अधिकांश कार्य अधूरे थे। अधिकारियों ने दबाव बनाकर उसे हैंडओवर करा लिया, जिसके कारण लोगों को पानी नहीं मिल सका। उनकी इस बात पर सपा के जिपं सदस्य मोहम्मद समी ने आपत्ति जताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में 90 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुके थे। उसके बाद प्रदेश में भाजपा की पांच साल तक सरकार रही, वह दस फीसदी काम क्यों नहीं पूरा करा सकी। इस पर दोनों सदस्यों में तीखी नोकझोंक हुई। इनके समर्थन में कुछ अन्य सदस्यों के सामने से आने से माहौल गरमा गया। जिपं अध्यक्ष शैफाली सिंह ने हस्तक्षेप करते हुए सभी को शांत कराया। उन्होंने कहा कि यह सदन सबका है। यहां किसी पार्टी की नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की सरकार है। इसलिए कोई भी सदस्य किसी भी पार्टी का नाम लेकर एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप न लगाए। सभी सदन की गरिमा का ख्याल रखें। हंगामे के कारण करीब 10 मिनट तक सदन की कार्यवाही ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिपं सदस्य अजयवीर सिंह ने शहर के एक निजी अस्पताल के प्रबंधतंत्र पर जांच के नाम पर भर्ती करने और बाद में आयुष्मान कार्ड धारकों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। रफतपुर स्थित उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पशुओं के बांधे जाने तथा सीएमओ कार्यालय में वार्ड ब्वाय को अटैच करने का भी मुद्दा उठाया। सीएमओ ने सभी पर जांच करा कार्रवाई का आश्वासन दिया। जगत सिंह ने सदन में बताया कि रुस्तमपुर बडमार स्थित साधन सहकारी समिति कागजों में 18 साल से चल रही है। खाद-बीज कब आ रहा है, कब बिक रहा है, कुछ पता नहीं चलता। एआर ने बताया कि समिति जर्जर है। उर्वरक नहीं आए हैं, लेकिन लोन हुए हैं। जगत सिंह ने इसे लिखित में देने को कहा।
जिपं सदस्य अमानउल्ला, दिनेश, कंचन रानी, जगत सिंह, विनोद सैनी, गीता यादव ने सदन को बताया कि उनके क्षेत्र में बिजली की केबल वाली लाइनें बिछ चुकी हैं। इसके बावजूद ग्यारह हजार की लाइनें गांवों से गुजरी हैं, जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं। अभी तक कई जानें जा चुकी हैं। पिछली बैठक में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन बिजली निगम के अधिशासी अभियंता ने दिया था, लेकिन पूरा नहीं हुआ। सदस्यों ने इस संबंध में ठोस कार्रवाई की मांग की। जिपं सदस्य जगत सिंह, राहुल पाशा व दिनेश ने कुंदरकी व डिलारी क्षेत्र की खराब सड़कों की दशा की ओर सदन और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का ध्यान खींचा। रंजीत यादव ने अंतर जनपदीय बेसिक शिक्षकों के एरियर भुगतान का मुद्दा उठाया। बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी (जिला पंचायत) शिशुपाल शर्मा ने किया।
इन तीन प्रमुख कार्यों का हुआ अनुमोदन
- मनरेगा का श्रम बजट 1088 लाख करने की तैयारी।
- 2022-23 की करीब 20 करोड़ रुपये की कार्ययोजना की सर्वसम्मति से स्वीकृति।
- जिला पंचायत पांच अमृत सरोवरों का निर्माण कराएगा।
जिपं की संपत्ति से कब्जा हटाने के लिए गठित होगी कमेटी
मुरादाबाद। जिपं सदस्य अजयवीर सिंह ने जिला पंचायत की संपत्तियों पर अवैध कब्जों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कब्जा हटाने के लिए कमेटी गठित करने की भी मांग की। इस पर अध्यक्ष शैफाली सिंह ने कमेटी बनाने का आश्वासन दिया। इसमें पुलिस, तहसील और जिला पंचायत के लोगों को रखा जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि यह कमेटी एक सप्ताह के भीतर गठित कर ली जाएगी।
बैठक को लेकर जियाउर्रहमान ने जताई आपत्ति
मुरादाबाद। कुंदरकी के सपा विधायक जियाउर्रहमान ने ईद के दो दिन बाद बैठक बुलाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग ईद तीन दिन मनाते हैं। हम जनप्रतिनिधि भी क्षेत्र के लोगों के घर मिलने जाते हैं। उन्होंने कहा कि त्योहार चाहे किसी भी धर्म का हो, उसको ध्यान में रख कर बैठक बुलाई जानी चाहिए, ताकि किसी भी जनप्रतिनिधि को कोई दिक्कत न हो। जिपं अध्यक्ष ने भविष्य में इसका ध्यान रखने का आश्वासन दिया। विधायक ने सांसद द्वारा पिछली बैठक में उठाई गई समस्याओं का समाधान न करने पर भी आपत्ति जताई।
मिलजुल कर करें विकास की बात : व्यस्त
मुरादाबाद। भाजपा एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि जिपं बोर्ड की बैठक में सभी सदस्यों ने पुरजोर ढंग से अपनी मांगों को रखा। कुछ सदस्यों में नोकझोंक भी हुई, लेकिन अध्यक्ष ने सकारात्मक तर्क दिया। लोकतंत्र का यही असली मतलब है। सभी मिलजुल कर विकास की बात करें, जिससे पूरे जिले का चहुंमुखी विकास हो।
सपा विधायक नासिर कुरैशी ने लिखित में दिया प्रस्ताव
मुरादाबाद। सपा के मुरादाबाद देहात विधायक हाजी नासिर कुरैशी ने तालूवाला गांव के बाहर मदरसा गुलशने मुस्तफा से गांव के बाहर बने जूनियर हाईस्कूल तक 800 मीटर खडंजा एवं पुलिया का निर्माण कराने, चकबेगमपुर गांव के बाहर से कब्रिस्तान रोड तक शेष भाग से टिकरी डामर रोड तक 700 मीटर सीसी टायल्स लगवाने, पीपलसाना उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मरम्मत सहित अन्य प्रस्ताव रखे। इस दौरान उन्होंने लिखित मांग पत्र भी दिया, जिस पर अध्यक्ष ने विचार करने का आश्वासन दिया।
00
बिना भेदभाव के होंगे विकास कार्य : शैफाली सिंह
मुरादाबाद। जिपं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिपं अध्यक्ष शैफाली सिंह ने कहा कि उनके अध्यक्ष बनने के बाद से जिला पंचायत के सदस्यों को विकास कार्य को लेकर किसी तरह की कोई शिकायत नहीं है। इसकी वजह है कि धनराशि के हिसाब से सभी सदस्यों के क्षेत्र में विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने सदस्यों को आश्वासन दिया कि आगे भी जो बजट प्राप्त होगा, उसे सभी सदस्यों के क्षेत्र में बिना भेदभाव के आवश्यकतानुसार खर्च किया जाएगा।
ये रहे मौजूद
सपा के देहात विधायक नासिर कुरैशी, कुंदरकी के सपा विधायक जियाउर्रहमान, बिलारी के सपा विधायक मोहम्मद फहीम, भाजपा एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, ब्लॉक प्रमुख बिलारी के प्रतिनिधि राजपाल, मूंढापांडे के ब्लॉक प्रमुख डॉ. नवदीप यादव के अलावा सीएमओ, अधिशासी अभियंता बिजली, पीडब्ल्यूडी, बीएसए, पीडी, डीडीओ, एआर (कोऑपरेटिव), समाज कल्याण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, डीएसओ, सीवीओ, डीएचओ, डीसीओ आदि अधिकारी मौजूद रहे।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने दी सफाई
मुरादाबाद। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी पूजा पटेल मौजूद नहीं रहीं। जिपं अध्यक्ष ने इसे गंभीरता से लेते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। इसकी पुष्टि एएमए शिशुपाल शर्मा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed