{"_id":"627c194871e3c9087a6e75c2","slug":"there-was-a-complaint-about-getting-50-crore-donation-to-jauhar-trust-during-the-sp-regime-moradabad-news-mbd427713164","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा शासनकाल में 50 करोड़ दान मिलने की हुई थीशिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा शासनकाल में 50 करोड़ दान मिलने की हुई थीशिकायत
विज्ञापन
सपा शासनकाल में जौहर ट्रस्ट को 50 करोड़ दान मिलने की हुई थी शिकायत
विपक्ष में रहने के दौरान आजम के इस ट्रस्ट को मिला एक करोड़ का दान
रामपुर। पूर्व मंत्री आजम खां के जौहर ट्रस्ट को सपा शासन काल में करीब पचास करोड़ (4983.91 लाख) रुपये का दान मिला। जबकि सपा के विपक्ष में रहने के दौरान एक करोड़ रुपये ही दान में मिले थे। ये आरोप भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने लगाते हुए गृहमंत्री अमित शाह को मार्च 2021 में शिकायती पत्र भेजा था, जिसमें उन्होंने जौहर ट्रस्ट को मिले दान और आजम खां पर कर चोरी का आरोप लगाते हुए सवाल खड़े किए थे। माना जा रहा है कि आजम खां पर कसे ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के शिकंजे के पीछे ये शिकायत भी एक वजह है।
सपा के कद्दावर नेता आजम खां की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। एक ओर जहां उन्हें शत्रु संपत्ति पर कब्जा करने के आरोप में हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिलने से पहले ही आरपीएस पब्लिक स्कूल की मान्यता को लेकर फर्जीवाड़े के आरोप में मुकदमे में उनका नाम शामिल हो गया है तो वहीं ईडी ने भी उनपर शिकंजा कस दिया है। ईडी के निर्देशों पर आजम खां के जमीन संबंधी मामलों को लेकर प्रशासन द्वारा रिपोर्ट तैयार की जा रही है। आजम खां पर कसे ईडी के शिकंजे के पीछे भाजपा नेता आकाश सक्सेना द्वारा गृहमंत्री अमित शाह से की गई शिकायत को भी एक वजह माना जा रहा है। गृहमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में आकाश सक्सेना ने आरोप लगाया था कि आजम खां के मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को प्रदेश में सपा के शासन काल में 4983.91 लाख रुपये की दान राशि में मिली थी जबकि प्रदेश में सपा के विपक्ष आई तो महज 109.90 लाख रुपये की ही दानराशि मिली।
सपा के विपक्ष में रहने के दौरान मिली दान राशि
-साल 1995-96 से 2001-02 तक 3.11 लाख
-साल 2008-09 से 2011-12 तक 106.90 लाख
सपा सरकार के समय मिली दान राशि
-साल 2002-03 से 2007-08 तक 975.98 लाख
-साल 2012-13 से 2016-17 तक 4007.93 लाख
हमने साल 2021 में गृहमंत्री से शिकायत की थी जिसमें कई बिंदु शामिल थे। जिस पर ईडी जांच कर रही है।
-आकाश सक्सेना, शिकायतकर्ता एवं भाजपा नेता